सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकांत
रीड़ी स्वास्थ्य केन्द्र में मेडिकल विभाग और विद्युत विभाग के अधिकारियो की बड़ी लापरवाही आई सामने अंधेरे में कर रहे मरीजों का ईलाज मिली जानकारी के अनुसार सरकारी अस्पताल का बिजली कनेक्शन गुरूवार को दिन में बिजली विभाग द्वारा काट दिया गया है। अस्पताल में आज तीन इमरजेंसी केस पहुँच जिसमे 2 डिलीवरी केश शामिल है। एक युवक को इंमरजेंसी में उसे मोबाइल की रोशनी में इंजेक्शन लगाया गया है। कुछ मरीज ट्रेक्टर लेकर पहुंचे एक मरीज को बिजली नहीं होने के कारण श्रीडूंगरगढ़ जाने के लिए कहा गया है। मौके पर बड़ी संख्या में गांव के युवा एकत्र हो गए है। इन युवाओं ने रोष प्रकट किया मौजूद स्टॉफ के द्वारा बताया जाता हैं कि बिल बकाया होने के कारण कनेक्शन काट दिया गया है। मरीजों का फोन की फ्लैश लाइट से प्रकाश डालकर प्राथमिक उपचार करा रहे है।






















Leave a Reply