Advertisement

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आड़सर पुरोहितान में निकाली जागरूकता रैली, दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश।

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़- सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकान्त

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को आडसर पुरोहितान में स्थित शक्ति राजीविका महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति कार्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर महिलाओं के आत्मनिर्भरता, सशक्तिकरण और सामाजिक योगदान को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ सीएलएफ वार्षिक आमसभा की अध्यक्ष सुमन देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। विभिन्न महिला समूहों ने लोक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। ब्लॉक परियोजना प्रबंधक रघुनाथ डूडी ने कार्यक्रम में महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आत्मनिर्भर महिलाएं ही समाज के सर्वांगीण विकास की आधारशिला हैं। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं अपने घरों से ही विभिन्न व्यवसायों से जुड़ रही हैं। हजारों महिलाओं का राजीविका संगठन से जुड़ना इस योजना की सफलता को दर्शाता है। महिला दिवस के उपलक्ष्य में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं और बालिकाओं को सम्मानित किया गया। समिति के सदस्यों और सीएलएफ स्टाफ को सूट व साड़ी भेंट कर प्रोत्साहित किया गया। शक्ति सीएलएफ आडसर की अध्यक्ष सुमन देवी, सचिव भगवानी देवी और कोषाध्यक्ष भंवरी देवी के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम में पीए एमआईएस ममता शर्मा, एरिया कोऑर्डिनेटर मदन बेनीवाल एआरपी मुखराम एलआरपी विजयपाल,बेबी कंवर,मिताली सरिता किरण,कंचन,सुनीता और मगन कंवर सहित बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन क्लस्टर मैनेजर शोभा देवी ने किया। इस आयोजन ने महिलाओं के उत्थान और सामाजिक भूमिका को सशक्त बनाने का संदेश दिया

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!