Advertisement

श्रीडूंगरगढ़ बेनीसर के अशोक सुथार बने इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट, किया क्षेत्र का नाम रोशन मिल रही है। बधाइयां

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता मीडिया प्रभारी

क्षेत्र के गांव बेनीसर के अशोक सुथार का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ऑफिसर पद के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से गांव, तहसील और जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। अशोक सुथार मुंबई प्रवासी हरिराम सुथार के पुत्र हैं। उन्होंने मुंबई में शिक्षा प्राप्त करते हुए कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की। अशोक सुथार के माता-पिता एवं चाचा चाचा परिवार जनों ने एक दूसरे को मुंह मीठा करवा कर खुशियां मनाई। ग्राम वासियों ने बताया की हरिराम एवं रामलाल सुथार काफी वर्षों से मुंबई शहर में ठेकेदारी के बिजनेस के साथ साथ कई प्रतिष्ठान भी कर रखे हैं पूरा परिवार मुंबई प्रवास करता है बच्चों ने मुंबई जैसे शहर में पढ़ाई करते हुए अशोक सुथार इंडियन आर्मी के लेफ्टिनेंट पद पर आसीन होकर गांव का नाम एवं परिवार का नाम रोशन किया है। ग्रामीणों ने गर्व जताते हुए अशोक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!