सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ
1.दो महिलाओं के साथ मारपीट कर छीन लिए गहने तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव बींझासर में दो महिलाओं से मारपीट कर गहने छीन लेने का आरोप लगाते हुए तीन बाप बेटों के खिलाफ सेरूणा थाने में मामला दर्ज करवाया है। बींझासर निवासी श्रवण कुमार जाट की पत्नी ने अपने पति के साथ थाने पहुंच कर पुलिस को बताया कि 5 मार्च को शाम को वह अपने घर के पास ही स्थित सरकारी भूमि पर गई तो तभी वहां नारायण पुत्र उमाराम जाट व उसके दो बेटे अशोक व रामनिवास आए। तीनों ने परिवादिया को गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। महिला के शोर मचाने पर वहां एक ओर महिला आई और आरोपी उनके साथ भी मारपीट करने लगे। आरोपी ने उसकी रखड़ी व फोन छीन लिया व परिवादिया के गले से सोने की गलसरी ले गए। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल सत्यवीर को सौंप दी है।
2.युवक के साथ मारपीट करने पर दो को शांतिभंग में किया गिरफ्तार
श्रीडूंगरगढ़ उपखंड कार्यालय के आगे एक युवक के साथ दो युवकों व एक महिला व एक युवती द्वारा मारपीट करते पुलिस थाने के अंदर ले जाकर भी मारपीट करने पर कांस्टेबल भगवानाराम ने दो जनों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया। भगवानाराम ने बताया कि 25 वर्षीय नरेन्द्र सुथार निवासी बालिया तारानगर व 35 वर्षीय विनोद सुथार निवासी पांडूसर नोहर को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया।
3.देर रात सड़क पर भिड़े दो गुट दो नाबालिग सहित चार गिरफ्तार
गुरूवार देर रात मुख्य बाजार के बस स्टैंड के पास दो गुट आपस में भिड़ गए और सरेआम तलवार बाजी करने लगे जिस पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए जिसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस के आने से पहले ही दोनों गुटों के युवक भाग गए हैड कांस्टेबल धर्माराम मीणा ने देर रात तक तलाश करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार कर दो नाबालिक को निरूद्ध किया। मीणा ने बताया कि पुदंलसर निवासी 19 वर्षीय दयालसिंह पुत्र किशनसिंह,20 वर्षीय विजेंद्र पुत्र मैदानसिंह,21 वर्षीय दशरथसिंह पुत्र विक्रम सिंह व 22 वर्षीय रूपसिंह पुत्र जेठूसिंह को शांतिभंग में गिरफ्तार किया। इसके अतिरिक्त दो नाबालिगों को इसी मामलें में गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया पुलिस ने युवकों से मोटरसाइकिल व तलवार बरामद कर ली। मामले की जांच की जारी है।
4.8 माह की मासूम के साथ कुंड में मृत मिली मां
कस्बे के मोमासर बास से शुक्रवार सुबह की दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां एक 8 वर्षीय मासूम के साथ उसकी मां के मृत शव पानी के कुंड में मिले। विवाहिता अंजू पत्नी लक्ष्मीनारायण व उसकी मासूम बच्ची किंजल को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे और चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों के शव देर रात उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए। मामले में पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जाएगी व परिजनों के रिपोर्ट देने के बाद घटना की स्थिति साफ हो सकेगी। विवाहिता के पीहर पक्ष के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
















Leave a Reply