Advertisement

कल से शुरु हो रही है माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं,श्रीडूंगरगढ़ के 33 सेंटरों पर 12830 विद्यार्थी देंगे परीक्षा इस बार परीक्षार्थियों के लिए ये है जरुरी निर्देश

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता नरसीराम शर्मा

श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा को लेकर श्रीडूंगरगढ़ में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीबीईओ ओमप्रकाश प्रजापत ने बताया कि इस वर्ष क्षेत्र में 33 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें हजारों विद्यार्थी शामिल होंगे। विद्यार्थियों की संख्या सरकारी स्कूलों में कक्षा 10 नामांकन – 2645
कक्षा 12 नामांकन – 2194 निजी स्कूलों में कक्षा 10 नामांकन – 4429 कक्षा 12 नामांकन – 3562 इस प्रकार कुल 12,830 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की परीक्षाओं को लेकर शासन सचिव स्कूल शिक्षा,भाषा,पुस्तकालय विभाग एवं पंचायती राज (प्रारंभिक शिक्षा) विभाग,राजस्थान सरकार के कृष्ण कुणाल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है,लेकिन यह अंतिम लक्ष्य नहीं है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से बिना तनाव के परीक्षा देने और आत्मविश्वास बनाए रखने की अपील की। कुणाल ने शिक्षकों और प्रशासनिक अधिकारियों को परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न कराएं,ताकि विद्यार्थी पूरे मनोयोग से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें। राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं के लिए लगभग 19 लाख 98 हजार 509 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। किसी भी समस्या के समाधान के लिए छात्र 0145-2632866, 2632867, 2632868 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती रहेगी। साथ ही नकल पर नियंत्रण के लिए 63 उडऩ दस्ते सक्रिय रहेंगे। पेपर लीक जैसी घटनाओं से बचाव के लिए विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड और स्कूल आईडी अनिवार्य रूप से साथ लाएं। परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले सेंटर पर पहुंचें। एग्जाम हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच,ब्लूटूथ डिवाइस,कैलकुलेटर आदि ले जाना मना है।परीक्षा केंद्र पर अपनी स्टेशनरी खुद लेकर जाएं। परीक्षा समाप्त होने के बाद ही केंद्र छोडऩे की अनुमति मिलेगी। परीक्षा में बैठने से पहले अपनी जेब व सामान की जांच कर लें,यदि कोई अनुचित सामग्री पाई जाती है तो परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!