Advertisement

सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में सुरभी लखोटिया ने हासिल की 43 वीं रैंक

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़ -सवांददाता ब्युरो रमाकान्त

मन में कुछ करने का जज्बा होना चाहिए कामयाबी हमेशा हमारे कदम चूमती है। ये सच कर दिखाया सुरभि ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से सफलता की नई ऊंचाइयों को छूते हुए सुरभि लखोटिया ने CA Intermediate Examination, January 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 454 अंक प्राप्त कर 43 वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस सफलता पर परिवार शिक्षकों और शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर की सुरभी लखोटिया सुपुत्री श्रीकांता प्रसाद-सुलोचना लखोटिया एवं सुपौत्री ओंकारमल लखोटिया (श्रीडूंगरगढ़) जयपुर निवासी हैं। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र में गर्व का माहौल है। उनकी इस सफलता पर समस्त परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों ने हार्दिक बधाइयां देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!