Advertisement

1.बीकानेर से खाटूश्याम के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा 3 मार्च से शुरू श्रीडूंगरगढ़ से होकर जाएगी 2. लगातार बढ़ रही है साइबर अपराध की घटनाएं वाहनों के चालान कटने के नाम पर भेजे जा रहे हैं मैसेज आप भी हो सकते हो शिकार रहे अलर्ट 3. चैंपियंस ट्रॉफी में आज IND vs NZ,विराट 300वां वनडे खेलने उतरेंगे

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता मीडिया प्रभारी

1.बीकानेर से खाटूश्याम के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा 3 मार्च से शुरू श्रीडूंगरगढ़ से होकर जाएगी

रोडवेज ने बीकानेर से खाटूश्याम जाने के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह बस सेवा 3 मार्च 2025 से प्रारंभ होगी। इसमें महिला यात्रियों को किराए में 50% की विशेष छूट दी जाएगी। राजस्थान में खाटूश्याम के भक्तों की आस्था का विशेष महत्व है। फाल्गुन माह में लगने वाले मेले के दौरान हर साल हजारों श्रद्धालु श्री श्याम बाबा के दर्शन के लिए खाटूश्याम जाते हैं। बीकानेर से सीधी बस सेवा न होने के कारण भक्तों सफर में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस परेशानी को दूर करने के लिए बीकानेर आगार रोडवेज प्रशासन ने बीकानेर से खाटूश्याम तक सीधी बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। बीकानेर आगार की मुख्य प्रबंधक इंदिरा गोदारा ने बताया कि यह बस श्रीडूंगरगढ़,बीदासर,सालासर,सुजानगढ़,सीकर मंडा मोड़ होते हुए खाटूश्याम पहुंचेगी। इससे न केवल श्याम भक्तों को लाभ मिलेगा, बल्कि इस मार्ग पर यात्रा करने वाले अन्य यात्रियों के लिए भी यह सेवा सुविधाजनक साबित होगी।बीकानेर से यह बस सुबह 5:30 बजे रवाना होगी, जो खाटूश्यामजी दोपहर 12:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह बस खाटूश्यामजी से दोपहर 2:30 बजे बीकानेर के लिए रवाना होगी, जो बीकानेर रात करीब 9:30 बजे पहुंचेगी। इस बस में पुरूष यात्रियों का किराया 270 रूपए और महिलाओं के लिए किराया 145 रूपए तय किया गया है। बस में टिकट ऑलनलाइन के साथ साथ रोडवेज टिकट खिड़की पर भी बुक कराई जा सकेगी।

2.लगातार बढ़ रही है साइबर अपराध की घटनाएं वाहनों के चालान कटने के नाम पर भेजे जा रहे हैं मैसेज आप भी हो सकते हो शिकार रहे अलर्ट

साइबर अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। प्रशासन द्वारा लगातार आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है फिर भी जाने अनजाने में लोग इसका शिकार हो जाते हैं।
आपके पास भी इस तरह के मैसेज आ रहे है।तो रहे सावधान।

पुलिस प्रशासन द्वारा समय-समय पर साइबर जागरूकता का अभियान भी चलाया जाता है जिसमें आमजन को जागरूक किया जाता है कि किसी भी प्रकार के लोक लुभावने विज्ञापन के चक्कर में ना आए किसी भी व्यक्ति को ओटीपी न बताएं अनजान नंबरों से भेजे गए किसी भी डॉक्यूमेंट पिक्चर या लिंक को ना खोलें इन तमाम जागरूकता के बाद भी साइबर अपराध लगातार बढ़ रहा है और साइबर अपराधी लगातार नई-नई तकनीकी के आधार पर नया फ्रॉड करते हुए नजर आ रहे हैं। साइबर अपराधी लोगों को लगातार शिकार बनाते हैं जिससे वह अपनी मेहनत की कमाई से हाथ धो बैठते हैं और फिर पुलिस थानों के चक्कर लगाते हैं साइबर अपराध पर अंकुश लगाना इतना संभव नहीं है जागरूकता ही सबसे बड़ा उपचार है ।अभी साइबर अपराधियों द्वारा वाहन मालिकों के मोबाइलों पर मैसेज भेजे जा रहे हैं जिसमें बताया जा रहे हैं कि आपके वाहन का लाल बत्ती क्रॉस करते समय या किसी अन्य कारण से चालान कटा है और नीचे एक जेपीजी फॉर्मेट में चालान रूपी फ्रॉड मैसेज डाला जाता है आमजन जैसे ही उस पर क्लिक करता है उसका मोबाइल पूरी तरह से हैक हो जाता है। सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़ आमजन से अपील करता है कि इस तरह के मैसेजों पर ध्यान नहीं दे। आपके पास इस तरह का मैसेज आता है तो आप परिवहन विभाग की वेबसाइट पर इस मैसेज को चेक करें या ट्रैफिक पुलिस कर्मियों से संपर्क करें जिनके पास पोश मशीन होती हैं वह आपको चेक करके बता सकते हैं। व्हाट्सएप पर भेजे जा रहे इन मैसेजों से बचे अन्यथा आप भी साइबर अपराध के शिकार हो सकते हैं जागरूकता ही सबसे बड़ा उपाय है। साइबर एक्सपर्ट DOIT के अधिकारी शिव प्रकाश शर्मा का कहना है कि साइबर अपराध से बचाव ही एक सबसे बड़ा उपचार है आप किसी भी तरह से आने वाले अनजान कॉल,वीडियो कॉल,फ्रेंड रिक्वेस्ट सहित तमाम चीजों पर सतर्क रहे अन्यथा वो आपको अपना शिकार बना सकते हैं। किसी भी तरह से कोई भी साइबर अपराध होने पर आप 1930 पर कॉल करें और तुरंत इसकी शिकायत दर्ज कराए। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस उपाधीक्षक निकेत पारीक का कहना है कि आमजन सतर्क रहे कोई यदि आपको पुलिस के नाम पर फोन करें आपको डराये या आपको व्हाट्सएप पर मैसेज भेज कर गिरफ्तार करने की धमकी दें ब्लैकमेल करें तो इन चीजों से सतर्क रहे अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन पर इसकी शिकायत करें इस तरह के लोग साइबर अपराधी हो सकते हैं और भोले भाले लोग इसका शिकार हो जाते हैं ।पुलिस प्रशासन भी आमजन से अपील करता है कि इस तरह के लोगों से सावधान रहे सतर्क रहे ।

3.चैंपियंस ट्रॉफी में आज IND vs NZ,विराट 300वां वनडे खेलने उतरेंगे

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आखिरी ग्रुप मैच आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी हैं। जीतने वाली टीम टेबल टॉपर रहते हुए ग्रुप स्टेज खत्म करेगी और सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। वहीं हारने वाली टीम साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। विराट कोहली का यह 300वां वनडे होगा। इस चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पहले मैच में बांग्लादेश और दूसरे में पाकिस्तान को हराया था। वहीं,न्यूजीलैंड ने पहले मुकाबले में पाकिस्तान और दूसरे में बांग्लादेश को हराया था। दोनों टीमें चैंपियंस ट्रॉफी में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले,साल 2000 में टूर्नामेंट के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर खिताब जीता था। वहीं भारत ने न्यूजीलैंड को पिछले 5 वनडे में लगातार हराया है।

मैच डिटेल्स,12वां मैच

IND vs NZ

तारीख: 2 मार्च

स्टेडियम: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

टाइम: टॉस- 2:00 PM, मैच स्टार्ट- 2:30 PM

ओवरऑल वनडे में भारत आगे

दोनों टीमों के बीच अब तक 118 वनडे खेले गए। भारत ने 60 और न्यूजीलैंड ने 50 मुकाबले जीते। 7 मैचों में परिणाम नहीं निकला। जबकि एक मैच टाई रहा।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत :- रोहित शर्मा (कप्तान),शुभमन गिल,विराट कोहली श्रेयस अय्यर,केएल राहुल,हार्दिक पंड्या,अक्षर पटेल,रवींद्र जडेजा,कुलदीप यादव,मोहम्मद शमी और हर्षित राणा।

न्यूजीलैंड :-मिचेल सैंटनर(कप्तान),विल यंग,डेवोन कॉन्वे केन विलियमसन,रचिन रवींद्र,टॉम लैथम,ग्लेन फिलिप्स माइकल ब्रेसवेल,काइल जैमिसन,मैट हेनरी और विलियम ओरूर्क।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!