Advertisement

युवा नेता विवेक माचरा ने समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन देखें फ़ोटो वीडियो सहित पूरी खबर

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकान्त

समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद की अंतिम तिथि 28 फरवरी है। इस तिथि तक खरीद होना संभव नजर नही आ रहा है। ऐसे में बुधवार शाम को खरीद केंद्र पर समर्थन मूल्य पर सरकार द्वारा मूंगफली खरीद की तारीख बढ़ाने की मांग को लेकर युवा नेता डॉ. विवेक माचरा के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन किया। डॉ. माचरा ने कहा कि खरीद केंद्रों के बाहर न हजारों टोकन लेकर मूंगफली देने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में खड़े हैं, जिनकी बारी दो से तीन दिन बाद आ रही है,ऐसे में सरकार ने जो तारीख तय कर रखी है उस तारीख तक क्षेत्र के किसान अपनी मूंगफली नहीं बेच पाएंगे। ऐसे में सरकार से मांग है कि मूंगफली खरीद की तारीख आगे बढ़ाई जाए, ताकि किसान अपनी मूंगफली को सरकारी खरीद पर बेच सके। साथ ही डॉ विवेक माचरा ने मूंगफली खरीद में व्यापक भ्रष्टाचार होने के चलते किसानों के सामने आये संकट को दूर करने और पूरे भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की भी मांग की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!