सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता मीडिया प्रभारी
1.27-28 फरवरी को इन स्कूलों में रहेगी विद्यार्थियों की छुट्टी, पढ़े खबर
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 27 और 28 फरवरी को रीट पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए राज्यभर में करीब 15 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत हैं, जिनके लिए 1731 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने निर्देश जारी किए हैं कि रीट परीक्षा केंद्रों वाले सरकारी और निजी स्कूलों में 27 और 28 फरवरी को शैक्षिक अवकाश रहेगा। इस फैसले से विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जबकि परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया जा सकेगा।
2.आप भी जा रहे है श्री खाटूश्यामजी धाम तो पहले पढ़े ये खबर
विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी धाम में विशेष सेवा-पूजा व तिलक होने के कारण श्रद्धालुओं के लिए दर्शन बंद रहेंगे। श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से इस सम्बंध में आदेश जारी कर जानकारी दी गई है। श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 28 फरवरी को श्री श्याम प्रभु की विशेष सेवा-पूजा व तिलक होने के कारण श्री श्याम प्रभु के दर्शन 27 फरवरी रात 10 बजे से 28 फरवरी शाम 5 बंदे तक बंद रहेंगे। इस दौरान मंदिर के पट बंद रहेंगे। बाबा श्याम के भक्तों को बाबा के दर्शन 28 फरवरी शाम 5 बजे के बाद ही होंगे। बता दे कि 28 फरवरी से ही बाबा श्याम का फाल्गुनी लक्खी मेला शुरू हो रहा है जो 11 मार्च तक चलेगा।
3.श्रीगंगानगर-कोलकाता पैसेंजर सह पार्सल स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि बढ़ी, श्रीडूंगरगढ़ भी होगा ठहराव
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए श्रीगंगानगर-कोलकाता-श्रीगंगानगर पैसेंजर सह पार्सल स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में एक ट्रिप का विस्तार किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 04731 श्रीगंगानगर से 5 मार्च 2025 को रात 11:00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन जयपुर में 6 मार्च को शाम 4:00 बजे पहुंचेगी और 4:10 बजे प्रस्थान कर 8 मार्च को सुबह 8:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 04732 कोलकाता से 9 मार्च 2025 को सुबह 9:05 बजे रवाना होकर 10 मार्च को रात 7:20 बजे जयपुर पहुंचेगी और 7:30 बजे प्रस्थान कर 11 मार्च को सुबह 11:45 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। यह रेलसेवा श्रीगंगानगर,रायसिंहनगर,जैतसर,सूरतगढ़ लूणकरनसर,लालगढ़,बीकानेर,नापासर,श्रीडूंगरगढ़,राजलदेसर रतनगढ़,चूरू,फतेहपुर शेखावाटी,लक्ष्मणगढ़,सीकर,रशीदपुर खोरी,सीकर,रींगस,चौमूं सामौद,जयपुर,खातीपुरा,दौसा बांदीकुई,राजगढ़,अलवर,गोविंदगढ़,डींग,मथुरा,आगरा फोर्ट टूंडला,इटावा,कानपुर सेंट्रल,फतेहपुर प्रयागराज मिर्जापुर,पं. दीनदयाल उपाध्याय मुगलसराय गया पारसनाथ,धनबाद आसनसोल,दुर्गापुर,बर्द्धमान और कोलकाता स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में 7 द्वितीय शयनयान, 4 द्वितीय कुर्सीयान, 5 साधारण श्रेणी, 2 गार्ड और 2 पार्सलयान सहित कुल 20 डिब्बे होंगे। रेलवे ने बताया कि इस रेलसेवा में पार्सल बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे व्यापारियों को माल परिवहन में सहूलियत मिलेगी। यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या आरक्षण केंद्र से जानकारी जरूर लें।)
4.ओपन स्कूल विद्यार्थियों के लिए 28 फरवरी से होगा ऑनलाइन शिविर, जुड़ना होगा जरूरी, मिलेंगे नंबर।
वर्ष पूरे क्षेत्र में 525 विद्यार्थी ओपन स्कूल, जयपुर से 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं देंगे। इन सभी विद्यार्थियों के लिए विशेष खबर ऑनलाइन शिविर को लेकर आई है। विद्यार्थियों की ऑफलाइन लगने वाली कक्षाएं दो वर्ष से बंद कर दी गई है। अब उन्हें मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन शिविर में जुड़कर ही सत्रांक नबंरो का लाभ लेना होगा। नहीं जुड़ने वाले विद्यार्थियों को सत्रांक नबंर भी नहीं दिए जाएंगे। इस संदर्भ में राउमावि के प्रधानाचार्य व प्रभारी डॉ मनीष कुमार सैनी ने बताया कि 28 फरवरी 2025 से 15 अप्रेल तक ई-पीसीपी (ऑनलाइन व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम) का आयोजन होगा। जिसमें प्रत्येक विषय का मूल्यांकन प्रश्नोत्तर करने पर ही सत्रांक मिलेंगे और ये नबंर मार्कशीट में जुड़ेंगे। सैनी ने बताया कि ओपन स्कूल के सभी विद्यार्थी
http://rsospcp.rajasthan.gov.in/
द्वारा अपनी एसएसओ आईडी से लॉगिन कर सकते है। या फिर विद्यार्थी राजस्थान स्टेट ऑपन स्कूल नाम से सर्च करके भी इस एप को डाउनलोड कर सकेंगे। ये एप 24*7 काम करेगा जिससे जब भी अभ्यर्थी को समय हो वो इसे पूरा कर सकेंगे। सैनी ने सभी विद्यार्थियों से अवश्य कोर्स पूरा करने का आग्रह किया है।


















Leave a Reply