Advertisement

पढ़ें जिले व आस-पास की खबरें एक साथ

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ

1.सरकारी स्कूल में बने पानी की कुंड की पट्टियां टूटी बालिकाए अंदर गिरने से 3 छात्राओं की मौत।

नोखा क्षेत्र के केडली गांव स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल देवानाडा में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। स्कूल परिसर में बने वाटर टैंक से पानी निकालते समय टैंक की जर्जर छत गिरने से तीन छात्राओं की मौत हो गई।हादसे में प्रज्ञा (8) पुत्री रेखाराम जाट, भारती पुत्री ओमाराम जाट और रवीना पुत्री बागाराम की जान चली गई। हादसे के बाद छात्राओं को तत्काल नोखा के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी गोपाल जांगिड़ और थानाधिकारी अमित स्वामी मौके पर पहुंचे। शिक्षा विभाग को भी घटना की जानकारी दी गई है। इस हादसे ने स्कूल परिसर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

2.युवक के साथ सरिया और पाइप से मारपीट कर रुपये व जेवरात लूटे,मामला दर्ज।

बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में सरिया और पाइप से मारपीट कर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। सुजानदेसर निवासी राहुल ने सूंदर ,बलराज ,लक्की, लक्ष्मण व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 16 फरवरी को मोहता सराय शराब ठेके के पास हुई, जहां आरोपियों ने पीड़ित को गाड़ी से बाहर खींचकर सरिया और पाइप से हमला किया। इसके बाद उसका मोबाइल, 18 हजार रुपये नकद और सोने की बींटी छीनकर फरार हो गए। गंगाशहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई किसनाराम को सौंपी है।

3.मकान से गिरने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

मकान से गिरकर घायल हुए एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना रणजीतपुरा थाना क्षेत्र की है। इस संबंध में 7 सीडीवाई बिजेरी, रणजीतपुरा निवासी देवीसिंह पुत्र खेतसिंह ने पुलिस में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि उनका 29 वर्षीय भाई शिवसिंह मकान से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

4.अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, मामला दर्ज

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई। घटना 16 फरवरी की रात करीब साढ़े दस बजे नापासर रोड की है। इस संबंध में रिडमलसर पुरोहितान नायकों का मौहल्ला निवासी मदन पुत्र कालूराम ने व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मदन ने रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता कालूराम रात को नापासर रोड पर स्थित किशोर कुमार के खेत से मजदूरी कर घर लौट रहे थे। बाईपास के आगे नापासर रोड पर खेत से निकलने के बाद करीब रात साढ़े दस बजे वाहन की टक्कर से रोड पर गिर गए। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। पीबीएम अस्पताल पहुंचने के पश्चात ईलाज के दौरान कालूराम की मृत्यु हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!