Advertisement

पढ़ें जिले व आस-पास की खबरें एक साथ

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़- मीडिया प्रभारी मनोज

1.20 वर्षीय विवाहिता ने की सुसाइड,पति व ससुर पर परेशान करने का आरोप

20 वर्षीय विवाहिता द्वारा सुसाइड करने के मामले में मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। मामला जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार थावरिया निवासी रुपाराम पुत्र रेवंतराम जाट ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि उसकी शीतल (20) को उसके पति व ससुर ने परेशान किया। जिसके दबाव में आकर शीतल ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मुंडसर निवासी मनीष पुत्र गणेशाराम जाट व गणेशाराम जाट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जिसकी जांच नोखा सीओ हिमांशु शर्मा कर रहे हैं।

2.गंगाशहर में चोरी, लाखों रुपए के आभूषण व नकदी ले गए चोर

गंगाशहर थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात हुई है। जहां चोर घर से लाखों रुपए के आभूषण व हजारों रुपए नकद चोरी कर ले गए। चोरी की यह वारदात 15 फरवरी को लेघा बाड़ी रसगुल्ला फैक्ट्री के पास एक मकान में हुई है। इस संबंध में महावीर गहलोत ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। परिवादी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर नब्बे हजार रुपए नकदी, दो सोने के हार,सोने के तीन टॉप्स कानों के, सोने की एक कनौती,सोने की एक रखड़ी,चांदी की सात जोड़ी पायल,चांदी की दो चेन,एक डिब्बी चांदी की,दो सोने की बालियां चोरी कर ले गया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

3.नाबालिग बनी मां, आरोपी किशोर को किया निरुद्ध

जिले के बीछवाल थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद एक नाबालिग लड़की मां बन गई। घटना तब सामने आई जब नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया। उसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और आरोपी किशोर को निरुद्ध किया। यह जानकारी बीछवाल सीआई गोविंद चारण ने दी। उन्होंने बताया कि दुष्कर्म के बाद नाबालिग गर्भवती हो गई। जिससे उसको बच्चा हुआ है। मामला सामने आने के बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लिया, हालांकि आरोपी भी नाबालिग है, जिसे पुलिस ने निरुद्ध कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

4.महिला को बेवकूफ बनाकर हड़पे छह लाख रुपए इकरारनामा भी छीना

महिला से लिये लाखों रुपए वापस देने से इनकार कर दिया। साथ ही इकरारनामा भी छीन लिया। इस आशय का मामला सदर पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार यह मामला वार्ड नंबर 04 टेऊ मुंडसर निवासी विजय लक्ष्मी पत्नी राजेन्द्र मुंधड़ा ने गोपालसर निवासी पवन कुमार पुत्र ओमप्रकाश के खिलाफ दर्ज कराया है। परिवादिया का आरोप है कि पवन कुमार ने साजिशन तरीके से छह लाख रुपए उसे बेवकूफ बनाकर ले गया। पैसों के मामलों में पंचायती की गयी, परंतु पंचायती के सामने भी पवन कुमार ने रुपए देने से मना कर दिया। आरोप है कि पवन कुमार इकरारनामा छीनकर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

5.23 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

जिले के कोलायत थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 15 फरवरी को झझू गांव में हुई। इस संबंध में मृतक के भाई झझू निवासी अजरुदीन पुत्र शबीर अली ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है। जिसमें बताया कि उसका भाई मोईनुदीन (23) 15 फरवरी शाम को काम से आकर खाना खाकर सो गया था। 16 फरवरी को करी सात-साढ़े सात बजे के आसपास कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। परिवार वालों को आवाज लगाकर दरवाजा तोड़कर अंदर गये तो उसका भाई रस्सी से पंखे पर फांसी पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज की और शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को अंतिम संस्कार हेतु सुपुर्द कर दिया।

6.ट्रॉली पलटने से दो लोगो की मौत, पुलिस पहुंची मोके पर

रविवार सुबह,पांचू थाना क्षेत्र में एक दुखद सड़क हादसा हुआ। पीथरासर रोड पर ट्रॉली पलटने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल लोगों को तत्काल पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा पीथरासर रोड पर हुआ। जहां ट्रॉली पलटने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको पीबीएम अस्पताल लाया गया, जहां ईलाज के दौराना दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान महेन्द्र पुत्र कालुराम उम्र 20 साल निवासी पांचू व कैलाश पुत्र जालूराम उम्र 24 साल निवासी बगसेऊ के रूप में हुई है। फिलहाल एएसआई संतोष नाथ मय टीम के साथ पीबीएम अस्पताल पहुंचे हुए हैं, जहां पोस्टमॉर्टम करवाने की तैयारी चल रही है।

7.जहर खाने से बिगड़ी युवक की तबियत,ईलाज के दौरान हुई मौत

गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। पुरानी लाइन, गंगाशहर निवासी जितेंद्र कुमार बुच्चा ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उनके भाई पवन कुमार (43), पुत्र इन्द्र चंद जैन ने अज्ञात कारण से जहर का सेवन कर लिया था। पवन कुमार को तुरंत इलाज के लिए पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन 15 फरवरी की रात करीब नौ बजे उनके निधन की पुष्टि हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाया और अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

8.उधार सामान नहीं देने पर मारपीट,नगदी और जेवर लूटकर ले जाने का आरोप

नोखा में उधार सामान देने से मना करने पर कुछ लोगों ने दुकानदार और उसके बेटे के साथ मारपीट कर दी और नकदी व जेवर लूट लिए। पीड़ित मुरलीदास साध ने नोखा थाने में रविवार शाम को मामला दर्ज कराया है। घटना 13 फरवरी 2025 की शाम करीब 7 बजे की है। पारवा निवासी मुरलीदास की मुख्य गेट पर किराना दुकान है। उस समय उनका बेटा गोपीकिशन दुकान पर बैठा था। तभी गांव का करणीसिंह आया और उधार सामान मांगा। मना करने पर वह गाली-गलौज करने लगा और दुकान के काउंटर का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद करणीसिंह ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। श्रवण सिंह, हिम्मत सिंह, ऋषिराज सिंह और रविन्द्र सिंह राजपूत समेत दो-तीन अन्य लोग लाठियों से लैस होकर मोटरसाइकिल पर आ गए। सभी ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। डर के मारे गोपीकिशन घर में भाग गया, लेकिन आरोपी पीछे-पीछे घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। जब मुरलीदास ने बीच-बचाव किया तो उन्हें भी नहीं छोड़ा। उन्हें जमीन पर पटककर घसीटा। जाते समय करणीसिंह दुकान के गल्ले से 10,000 रुपए और मुरलीदास के गले से सोने का फूलड़ा तोड़कर ले गया। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो रास्ते में मार डालेंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

9.50 वर्षीय व्यक्ति ने की सुसाइड, पत्नी की मौत से थे दु:खी

शहर के व्यास कॉलोनी पुलिस थाना क्षेत्र में एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 15 फरवरी को गुरुनानक कॉलोनी हल्दीराम प्याऊ के पास की है। इस संबंध में मृतक के बेटे दलीप सिंह ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है। दलीप सिंह ने बताया कि वह हमेशा की तरह काम से बाहर गया हुआ था। घर पर उसकी दो छोटी बहन व उसके पिता थे। दलीप सिंह ने बताया कि उसकी मां का कोरोना काल में देहांत हो गया था, जिसके बाद उसके पिता गुमशुम रहने लगे। 15 फरवरी की दोपहर को अचानक पंखे के हुक से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीबीएम अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

10.बायोमास प्लांट के अंदर पराली के स्टॉक मे लगी भयंकर आग प्लांट में अफरातफरी मची

छत्तरगढ़ बायोमास प्लांट के अंदर पराली के स्टॉक मे लगी भयंकर आग प्लांट में अफरातफरी का माहौल छत्तरगढ़ पुलिस मौके पर आग़ पर काबू पाने का कर रही प्रयास तेज हवाओं के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल संसाधनों के अभाव में बड़े नुकसान की आशंका है। ये प्लांट करोड़ो रूपये गर्वनमेंट की सब्सिडी लेकर बना हुआ है लेकिन इसमें फायर फाइटिंग की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं इसको बायोमास प्लांट अधिकारियों की घोर लापरवाही को दर्शाता है आग लगने से आसपास के ग्रामीण के लोग घबराए हुए हैं ग्रामीणों को लग रहा है कही यह आग गली मोहल्लों तक तो नहीं पहुंच जाएगी इस मंजर को देखकर हर कोई भयभीत हो गया

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!