सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ
श्रीडूंगरगढ़ अंचल में होली के त्योहार का जो उल्लास गली-गली,गांव-गांव में छा जाता है संभवत होली के आंनद लेने का पूरे देश में सबसे निराला अंदाज है। गली मोहल्लों में फाग,चंग,धमाल,घींदड़ के रंग में रंगे नजर आने लगते है। प्रवासी नागरिक श्रीडूंगरगढ़ के त्योहारों का भी खूब स्मरण करते है। वे जहां है वहीं अपने रीति रिवाजों के साथ त्योहार मनाने के प्रयास करते है। सूरत में भी विशाल आयोजन की तैयारी में प्रवासी जुट गए है। श्रीडूंगरगढ़ नागरिक परिषद सूरत के तत्वाधान में परिषद के सदस्यों द्वारा आगामी 9 मार्च रविवार को फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष गोविंदराम राठी ने बताया कि माहेश्वरी भवन सिटीलाइट सूरत में समारोह का आयोजन होगा। फाल्गुन के गीतों के साथ चंग पार्टी द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां के साथ साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होगी व राधा कृष्णा की झांकियों के साथ फुलों से होली खेली जाएगी। इस दौरान प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कृत तथा शादी के 40 प्लस की उम्र के जोड़ो को भी सम्मानित किया जाएगा। गोविंदराम राठी ने बताया कि बच्चों के लिए ग्रूप डांस के साथ साथ विभिन्न प्रकार के आयोजन होंगें इसके साथ खाने पीने का भी विशेष ध्यान रखा गया है। चाय पानी नाश्ते के अलावा ठंडाई,हाईटी डिन्नर की भी व्यवस्था की गई है। आयोजक मंडल के सदस्य तैयारियों में जुट गए है।
इन नम्बरों पर लिखवाए अपना नाम :-
बच्चे ग्रुप डांस/ड्रामा -सरोज राठी 8866612934
शादी के 40 प्लस उम्र के जोड़े-कमल राठी 9376859256
कक्षा 1 से 10 तक के विद्यार्थी 85 % या A+, डिग्री होल्डर,स्पेशल कैटेगरी वाले – आलोक बरड़िया 9825206955
नोट- नाम 26 फरवरी तक लिखवा देवें

















Leave a Reply