Advertisement

विधायक ने दी क्षेत्र को सड़को की सौगात, श्रीडूंगरगढ़ से पूनरासर एवं बिग्गा से तोलियासर की दो सड़क का शिलान्यास,विकास कार्यों में बजट की कमी नही आने दी जाएगी-विधायक सारस्वत

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत ने रविवार को कालू रोड (श्रीडूंगरगढ़) से पूनरासर वाया समंदसर और बिग्गा से तोलियासर सड़क मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। सारस्वत ने कहा कि प्रदेश की भजनलाल सरकार के नेतृत्व में अनेक विकास के कार्य करवाए जा रहे हैं इसी कड़ी में आज क्षेत्र के लोगों को उनके लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया गया है सारस्वत ने कहा क्षेत्र के विकास के लिए बजट में कहि भी कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बिग्गा व तोलियासर गांव के ग्रामीणों की लंबित मांग को पूरा होने के साथ ही इस सड़क निर्माण से तोलियासर गांव में लगने वाले मेले में दर्शनार्थियों को ट्रैफिक की परेशानी से निजात मिलेगा और आवागमन सुलभ हो सकेगा। जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। यह सड़क बिग्गा से तोलियासर 9.8 किलोमीटर लंबाई की होगी। इसके निर्माण के लिए 3करोड़ 43 लाख रुपए की लागत आएगी। बिग्गा गांव में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विधायक का भव्य स्वागत किया व विधायक का आभार जताते हए कहा कि विधायक से क्षेत्र के विकास के लिए जब भी हमने मांग की है उसको पूरा करने का प्रयास किया है। कार्यक्रम में सरपंच जसवीर सारण तोलियासर सरपंच गिरधारीसिंह राजपुरोहित, बजरंगलाल ओझा,दयानंद सारण भंवरलाल तावनियां मेघराज पुरोहित बाबूलाल तवानियां,भटमल ओझा संतोष ओझा,रघुलाल तापड़िया,वेद प्रकाश जाखड़ महावीर व्यास,श्याम दर्जी रामकरण बावरी,सुरेंद्र सारण राजूराम बावरी,जगदीश मेघवाल संपत स्वामी,गणेश रंगा बाबूलाल गिला,रामलाल भार्गव भगवानराम जाखड़,कैलाश ओझा,महेंद्र सिंह,अमित पुरोहित ओमप्रकाश सारण,कुंभाराम जाखड़,मुखराम बना,सत्यनारायण जीतू सिंह,ईश्वर,कैलाश मेघवाल जगदीश,हंसराज मेघवाल मांगीलाल,मंगलाराम मेघवाल जगदीश मेघवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान विधायक के साथ देहात भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्रसिंह तंवर,मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट,पार्षद जगदीश गुर्जर,महेश राजोतिया मूलचंद इंदौरिया गिरधारी मोहनराम कुलड़िया, मांगीलाल गोदारा सहित सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मीनारायण सेवग ने किया। वहीं सारस्वत ने मिसिंग रोड कालू रोड श्रीडूंगरगढ़ से पूनरासर वाया समंदसर का कार्य भी शुरू करवाया। यह सड़क कालू रोड से पूनरासर वाया समंदसर 22 किलोमीटर लंबाई की होगी। इसके निर्माण के लिए 7 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत आएगी।इस सड़क के निर्माण होने से पूनरासर से श्रीडूंगरगढ़ के बीच की दूरी लगभग 30 किलोमीटर कम हो जाएगी जिससे क्षेत्र की जनता को बहुत अधिक लाभ मिलेगा कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विधायक का भव्य स्वागत किया व विधायक का आभार जताते हए कहा कि विधायक से क्षेत्र के विकास के लिए जब भी हमने मांग की है उसको पूरा करने का प्रयास किया है। पूनरासर गांव में आयोजित कार्यक्रम में ओमनाथ मोहननाथ चेतनराम मेघवाल,शिवनाथ,रविदास खिराज राम सुथार,चेतनराम मेघवाल,लादूराम गोदारा,भूराराम शर्मा,आईंदान शर्मा,नरसिंह बींझासर हनुमान मल,ओंकार नाथ महेंद्रसिंह तंवर नरेश मोट जगदीश गुर्जर,महेश राजोतिया मूलचंद इंदौरिया गिरधारी,मोहन राम कुलड़िया,मांगीलाल गोदारा सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहें। यहां कार्यक्रम का संचालन जगदीश पारीक ने किया।

कालू रोड से पूनरासर सड़क मार्ग का शिलान्यास


बिग्गा व तोलियासर के मध्य सड़क मार्ग का शिलान्यास

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!