सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़ -सवांददाता मीडिया प्रभारी
विश्व के सबसे बड़े सामूहिक धार्मिक आयोजन महाकुंभ में देश विदेश से करोड़ों श्रद्धालु दर्शन स्नान करने पहुंच रहें है। श्रीडूंगरगढ़ शहर व ग्रामीण अंचल से भी हजारों यात्री महाकुंभ स्नान पूजन के लिए आ जा रहें है। इसी क्रम में गांव दुलचासर व कोटासर से महाकुंभ प्रयागराज त्रिवेणी संगम में स्नान के लिए 30 यात्रियों का जत्था संघ के रूप में जय श्री राम के उद्घोष के साथ सूडसर स्टेशन से रवाना हुआ। अगरसिंह पड़िहार कोटासर ने बताया की सभी यात्रियों को पंडित सुनील कुमार जाजड़ा द्वारा तिलक स्वस्तिवाचन कर फूलमाला पहनाकर जत्थे को रवाना किया जिसमे दुलचासर के भागीरथ ओझा,मोडाराम जाजड़ा,ओमप्रकाश जाजड़ा,मास्टर देवीलाल छरंग,नानूराम महिया,सोहनराम महिया,मोहनराम महिया,हंसराज महिया रामचंद्र लालचंद महिया,भागीरथ नाई कोजाराम कड़वासरा शिव कुमार महिया,मनोज महिया मालाराम नाई जीतू सैन,मूलाराम सारण कोटासर सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति ने भजन कीर्तन के साथ अपनी यात्रा शुरू की है। जो आज सायंकाल बेला मे महाकुंभ त्रिवेणी संगम में आस्था की डूबकी लगाएंगे।




















Leave a Reply