Advertisement

पढ़ें जिले व आस-पास की खबरें एक साथ

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़- सवांददाता नरसीराम शर्मा

1.17 वर्षीय छात्रा ने चुन्नी से फंदा लगाकर किया सुसाइड़

शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र के गंगाशहर रोड पर एक 17 वर्षीय छात्रा ने अपने कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। 15 फरवरी की दोपहर करीब 4 बजे उसने अपने कमरे में चुन्नी का फंदा लगाकर यह दुखद कदम उठा लिया। परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल डॉक्टरों ने किया मृत घोषित जब परिजनों को घटना की जानकारी मिली,तो वे तुरंत छात्रा को अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतका के पिता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच थानाधिकारी विश्वजीत सिंह कर रहे हैं।

2.कार की विंडो से स्प्रे कर बेहोश किया और बैग ले भागा

जस्सूसर गेट के पास एक मिठाई की दुकान के आगे अज्ञात व्यक्ति ने कार में बैठे व्यक्ति को स्प्रे से बेहोश किया और बैग ले भागा जिसमें जरूरी कागजात और रुपए थे। घटना के संबंध में नयाशहर पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई है। सर्वोदय बस्ती निवासी पठान खां की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि वह डॉ. जगदीश नारायण पुरोहित का ड्राइवर है। उनके साथ कार में जस्सूसर गेट स्थित मिठाई की दुकान पर गया था। वह सामान ले रहा था। पुरोहित कार में बैठे थे। इस दौरान एक व्यक्ति ने कार की विंडो से स्प्रे कर पुरोहित को बेहोश किया और डैशबोर्ड पर रखा बैग लेकर फरार हो गया। बैग में जरूरी कागजात, कीमती सामान और रुपए थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज लेकर अज्ञात व्यक्ति को तलाश रही है।

3.भूखण्ड पर कब्जा करने की नियत से आये और मारपीट की,नकदी,मोबाइल व पर्स छीना, गाड़ी से गाड़ी को मारी टक्कर

मारपीट कर युवक को लूटना तथा गाड़ी से गाड़ी को टक्कर मार क्षतिग्रस्त करने का मामला व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। इस संबंध में रिड़मलसर पुरोहितान सागर निवासी बलराज शर्मा ने रानी बाजार निवासी अमित धानुका, पुनीत धानुका, देवश धानुका, जेगला निवासी लक्ष्मण पुनिया, झुग्गी झोपड़ी आरटीओ ऑफिस के पास रहने वाले नरेश भाट व 10-15 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि 30 जनवरी 2025 को वह अपने भूखंड रिड़मलसर में बैठा था। इस दौरान आरोपीगण स्कोर्पियो गाड़ी में आये और उसके भूखंड पर कब्जा करने नियत से घुस आये। परिवादी का आरोप है कि सभी ने थाप-मुक्कों से मारपीट की व मोबाइल छीन लिया तथा जेब से 35 हजार रुपए लूट लिये, पर्स भी छीन लिया, जिसमें कीमती सामान आधार कार्ड, एटीएम आदि दस्तावेज थे। आरोप है कि जान से मारने की नियत उसकी गाड़ी को टक्कर मारी, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

4.रात के समय में घर में घुसकर चोरी करने का आरोप

रात्रि के समय घर में घुसकर चोरी करने के आरोप में महिला सहित तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। लूनकरनसर थाना क्षेत्र के पीपेरा निवासी शेराराम पुत्र छोटूूराम जाट ने थाना में लिखित परिवाद दिया की आरोपी रचना पत्नी रमेश जाट, रमेश व रोहित द्वारा परिवादी के घर में रात्रि के समय घुसकर चोरी की गई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण में अनुसंधान लुनकरनसर थाना के हैड कांस्टेबल सुरेश को सौंपी गई है।

5.मारपीट कर चाकू से हमला करने का आरोप

मारपीट कर चाकू से हमला करने का मामला नोखा पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार घटना 13 फरवरी को मुख्य गुवाड़ मौजा पारवा की है। इस संबंध में पारवा वार्ड नंबर पांच निवासी हिम्मत सिंह पुत्र जसवंत सिंह ने पारवा निवासी नारायणराम अचलसिंह,हलफदास,गोपीकिशन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। परिवादी का आरोप है कि आरोपियों ने एकराय होकर उसे जान से मारने की नीयत से मारपीट की और चाकू से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया,जिसकी जांच एसआई सुरेश भादू को सौंपी गई है।

6.अस्पताल से चोरी हुई बोलेरो,मालिक ने दर्ज कराया मुकदमा

नोखा की बागड़ी अस्पताल से बोलेरो गाड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की घटना 14 फरवरी की है। इस संबंध में दावा निवासी कैलाश नाथ ने नोखा पुलिस को रिपोर्ट देते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिवादी ने बताया कि नोखा की बागड़ी अस्पताल से अज्ञात चोर उसकी बोलेरो गाड़ी नंबर आरजे 14 यूएफ 7906 को चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरी की तलाश शुरू कर दी।

7.जिओ टेकिंग सर्वे के दौरान सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी के साथ मारपीट

जिले कालू थाना इलाके में सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी जिओ टेकिंग सर्वे के दौरान ग्रामीणों ने घात लगाकर हमला किया। मिली जानकारी के अनुसार कालू थाना इलाके में सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी जिओ टेकिंग का सर्वे करने पहुंचे लेकिन पहले से घात लगाकर बैठे जगदीश नाथ पुत्र आदुनाथ,तुलछा पत्नी जगदीशनाथ,केशरनाथ पुत्र जगदीशनाथ रामप्रताप पुत्र आदूनाथ,संता पत्नी रामप्रताप,भगवाननाथ पुत्र रामप्रताप आदि जनों ने दोनों के साथ मारपीट कर तथा सरकारी कार्यवाही में बाधा पहुंचाते हुए रजिस्टर तक को फाड़ दिया। इस मामले में भंवरलाल सउनि कालू जिला बीकानेर पर्चा बयान बिश्नादास सरपंच लिये है। पुलिस ने 6 जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर भंवरलाल सउनि को जांच सौंपी है।

8.जमीन कब्जाने के प्रयास में मारपीट कर गाड़ी को मारी टक्कर छीनी नगदी

जमीन कब्जाने की कोशिश और मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में रिड़मलसर निवासी बलराज शर्मा पुत्र महेशचंद्र शर्मा ने जेएनवीसी थाने में मामला दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि 30 जनवरी की दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी भूखंड पर मौजूद था। इसी दौरान स्कार्पियो में सवार होकर आरोपी अमित धानुका,पुनित धानुका,लक्ष्मण नरेश और अन्य लोग पहुंचे और जबरन जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। बलराज शर्मा ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और इस दौरान उसका मोबाइल,35 हजार रुपये नकद एटीएम कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज छीन लिए। प्रार्थी के अनुसार, आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से उसकी गाड़ी को टक्कर मारी जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और घटना के अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

9.घोड़ी पर बैठे दुल्हे को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

बारात में बजते ढ़ोल-ताशे और मंगलगीत अचानक चीख-पुकार और रोने में बदल गये जब जनवासे पहुंची बारात में घोड़ी पर बैठे दुल्हे की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मामला मध्यप्रदेश के श्योपुर का है।श्योपुर में छात्र नेता प्रदीप जाट जिसे टोनी के नाम से भी जाना जाता था अपनी बारात लेकर जब दुल्हन के घर पहुंचा तो घोड़ी से उतरने के दौरान ही उसे हार्ट अटैक आ गया। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता प्रदीप घोड़ी से गिरने को हुआ तो पास खड़े दोस्त ने संभालने की कोशिश की। जिसके बाद वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। अचेत प्रदीप की जांच के बाद डॉक्टर्स ने उसकी मौत की पुष्टि की।

10.सोलर प्लांट से चोरी किया था लाखों का माल, पांच गिरफ्तार,सरपंच प्रतिनिधि भी चोरी में शामिल

सोलर प्लांट से लाखों रूपये कीमत की सोलर प्लेट व केबल चोरी करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। मामले में दो नाबालिग भी निरूद्ध किये गये हैं। 12 फरवरी को हदां पुलिस थान में नोखडा निवासी स्वरूपसिंह पुत्र भोमसिंह द्वारा रिपोर्ट दी गई की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सोलर प्लांट में लगातार चोरियों को अजांम दिया जा रहा है। जिसमें केबल व सोलर प्लेट जैसी चीजें शामिल हैं। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए संकलित सूचनाओं और मुखबिर तंत्र से मिली सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए ईश खा पुत्र दिवा खां, शौकत खां पुत्र गुले खा शहजा पुत्र कमू खां, फिरोज खां पुत्र हनीफ खां सलीम खां पुत्र ताजू खां को गिरफ्तार किया गया। साथ ही दो नाबालिग भी निरूद्ध किये गये हैं। मामले में जयमलसर सरपंच प्रतिनिधि सहित अन्य कई अन्य भी शामिल हैं। आरोपियों द्वारा सोलर प्लाटों में चोरी की पांच वारदातें कुबूल की गई हैं। जिनमें चोरी के माले को कबाडिय़ों को बेचकर खुर्द-बुर्द कर दिया गया।

11.शहर के दो स्थानों से मोटरसाईकिलें चोरी मालिक पहुंचे थाने

शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में मोटरसाईकिल चोरी होने के मामले सामने आए है। इस संबंध में हाल चौधरी कॉलोनी निवासी घनश्याम प्रजापत ने बताया कि 30 दिसंबर 2024 को मॉर्डन मार्केट स्थित वॉलटास सर्विस सेंटर के पास से दोपहर बारह बजे के आसपास मोटरसाईकिल खड़ी की थी। दोपहर तीन बजे देखा तो मोटरसाईकिल नहीं मिली। कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। कोटगेट पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं, पंवारसर कुआं पुरानी रोशन घर के पीछे रहने वाले सुरज कच्छावा ने सदर पुलिस को रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि 14 दिसंबर 2024 को म्युजियम सर्किल के पास से उसकी मोटरसाईकिल चोरी हो गई। कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी मोटरसाईकिल को चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

12.नींद में सो रहे चाचा को भतीजे ने किया मारने का प्रयास,रस्सी से गला घोटने का आरोप

नींद में सो रहे चाचा पर भतीजे द्वारा रस्सी से गला घोंटने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोटगेट थाने में बान्द्रा बास निवासी राजु खां ने अपने भतीजे शारूख खान पर मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 9 फरवरी की शाम को 6 बजे के आसपास घर की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया किव ह अपने कमरे में अचेत निन्द्रा में सो रहा था। इस दौरान आरोपित जो कि उसका भतीजा है। एक मोटी रस्सी लेकर आया और मेरे गले में डालकर फंदा कसने लगा। प्रार्थी ने बताया कि इस दौरान वह जग गया। प्रार्थी ने बताया कि रस्सी की रगड़ से उसके निशान बन गए और आवाज कई देर तक बंद होगयी। जिसके बाद उसका भाई इलाज के लिए अस्पताल लेकर गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!