सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ
नेशलन हाइवे पर अभी कुछ देर पहले दो बाइक की आमने
सामने टकरा गई, जिसमें दोनों बाइक सवार युवक घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभी शाम को श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के सामने 2 बाइक आपस में टकरा गई। जिसके कारण बाइक सवार 35 वर्षीय राम पुत्र सन्तु निवासी बीदासर और अमित पुत्र जगदीश निवासी बाना घायल हो गए। सूचना पर आपणों गांव सेवा समिति के सेवादार मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल लाये। जहां प्राथमिक उपचार किया गया। राम को बीकानेर रेफर किया गया है।



















Leave a Reply