सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ
1.श्रीडूंगरगढ़ हाईवे के किनारे झाड़ियो में लगी आग नगरपालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर आग पर पाया काबू

श्रीडूंगरगढ़ के नेशनल हाईवे 11 पर बीकानेर रोड की तरफ झाड़ियां में आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर बस स्टैंड से आगे की तरफ वन विभाग की झाड़ियो में आग लग गई। मौके पर पहुंची नगर पालिका की फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है नगर पालिका फायर टीम में कमल कुमार शंकर लाल सहित फायरफाइटर मौके पर पहुंचे और आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कूड़े करकट में आग लगने की जानकारी सामने आई है।
2.रात को विवाहिता हुई गायब, पति ने थाने पहुंच युवक पर लगाया डरा धमकाकर ले जाने का आरोप
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव उदरसार में रात के समय विवाहिता रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। इस संबंध में पति ने एक युवक पर उसकी पत्नी को डरा-धमकाकर भगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। 25 वर्षीय पवन कुमार मेघवाल ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 1 अप्रैल 2024 लालेरा लूणकरणसर निवासी निरमा पुत्री मदनलाल मेघवाल के साथ हुआ था। 13 फरवरी 2025 की रात करीब 11 बजे उसकी पत्नी कमरे से बाहर आई, लेकिन फिर वापस नहीं लौटी। परिवार ने पूरी रात उसकी तलाश की,लेकिन वह कहीं नहीं मिली। पीड़ित पति ने एक नामजद युवक खिलेरिया लूणकरणसर निवासी हजारीराम पुत्र हड़मानाराम मेघवाल पर उसकी पत्नी को परेशान करने और पीछा करने का आरोप लगाया। शिकायत में कहा गया कि आरोपी लंबे समय से उसकी पत्नी को तंग कर रहा था और डरा-धमकाकर अपने साथ ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच बलवीरसिंह को सौंप दी गई है। और विवाहिता की तलाश में जुट गई है। पुलिस आरोपी युवक की गतिविधियों और मोबाइल लोकेशन की जांच कर रही


















Leave a Reply