Advertisement

पुलवामा अटैक में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धाजंलि, लगाए जयकारे।

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ

पुलवामा में शहीद हुए जवानों की शहादत को याद करते हुए बालाजी ऑटो मार्केट स्तिथ शहीद हेतराम गोदारा ट्रेडर्स कंपनी पर श्रदांजलि सभा आयोजित की गई यहाँ उपस्थित लोगों ने
शहीद जवान अमर रहें के नारों के साथ भारत माता के जयकारे लगाए गए। पुलवामा के शहीदों के चित्र लगाकर दो मिनिट का मौन रखा गया व पुष्पाजंलि अर्पित की गई।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आतंकी हमले को विफल करने में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को देश हमेशा याद रखेगा। उनकी वीरता और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सभा में पार्षद विक्रमसिहं शेखावत, राजाराम गोदारा, गज्जू माली, राजेन्द्र स्वामी, जावेद कायमखानी, रामनिवास बाना, सद्दाम खान कायमखानी, प्रकाश गांधी, लखन भार्गव, नानू पोकरणा, नदीम धोबी, रोहित यादव, रवि सहित अनेक युवा उपस्थित रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!