सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के तोलियासर गांव में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार बंशीलाल पुत्र भंवरलाल राजपुरोहित परिवार सहित प्रयागराज गए थे 12 फरवरी को जब घर लौटे तो देखा कि घर के ताले टूटे पड़े मिले और सामान बिखरा हुआ था और अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया । मिली जानकारी के अनुसार करीबन 15 लाख से ज्यादा के गहने चोर चुराकर ले गए है पीड़ित की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया परिवादी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच हैड कांस्टेबल रामस्वरूप को सौंपी गई है।


















Leave a Reply