Advertisement

विपक्ष के हंगामे के बीच श्रीडूंगरगढ़ पालिका का 178.45 करोड़ का बजट पारित, उठाई समस्याएं, नेता प्रतिपक्ष सहित पार्षदों लगाए आरोप देखे सत्यार्थ न्यूज से विशेष बातचीत के वीडियो सहित खबर

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ

श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में बुधवार को पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा की अध्यक्षता में बजट बैठक संपन्न हुई। जिसमें श्रीडूंगरगढ़ शहर में विकास के लिए वर्ष 2025-26 के लिए आज करोड़ो का बजट पेश किया गया। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका चेयरमैन मानमल शर्मा,अधिशाषी अधिकारी अविनाश शर्मा पालिकाकर्मियो के अलावा नगरपालिका पार्षद मौजूद रहे। नगरपालिका का 2025-26 सत्र का बजट पेश कर दिया गया। 178.45 करोड़ रुपयों का मेगा बजट की घोषणा की गई।

हंगामेदार हुई शुरुआत

बजट की शुरुआत हंगामे के साथ हुई। पालिकाकर्मी के द्वारा बजट प्रोसिडिंग के पेपर जब पार्षदों को बांट गए तो भाजपा पार्षद अरुण पारीक उखड़ गए। पार्षद अरुण पारीक ने बताया कि बैठक हॉल में आने पर पालिकाकार्मिक के द्वारा मुझे प्रोसिडिंग पेपर दिया गया जिसका एतराज मैने अधिशाषी अधिकारी एवं चेयरमैन को जताया और कहा कि ये प्रोसिडिंग पेपर पार्षद को 7 दिन पहले दिया जाना चाहिए जिससे हम इसको पढ़कर कोई सुझाव हो तो दे सके। इस बात को लेकर अधिशाषी अधिकारी और उनमें कहासुनी हो गयी और उन्होंने इन पेपर्स को भूंकळी बनाने का कह दिया। अधिशाषी अधिकारी द्वारा मुझे सदन से बाहर निकालने की धमकी दी। मैं इसके खिलाफ सदन में ही जमीन पर धरने पर बैठ गया। मेरे साथ नगरपालिका उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार व अन्य भाजपा पार्षद जगदीश गुर्जर, संतोष बोहरा, रजत आसोपा भी नीचे ही धरने पर बैठ गए। फिर समझौते और अधिकारी के बीच मनमुटाव दूर कर आगे की कार्यवाही शुरू की गई।

पार्षदों ने उठाए मुद्दे:-

पार्षद जगदीश गुर्जर- गुर्जर ने शहर में पार्किंग व्यवस्था टेक्सी स्टेशन,LNT की मांग सदन के समक्ष रखी।

पार्षद रजत आसोपा- आसोपा ने दाधीच समाज के लिए जगह आवंटन की बात रखी। इसके अलावा पार्षद ने मांग की कि पालिका द्वारा श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस मनाया जाए एवं नगरपालिका द्वारा शहर का सौंदर्यीकरण किया जाए।

पार्षद विनोदगिरी गुसाईं-गुसाईं ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। गर्मियां आने से पूर्व ही पालिका क्षेत्र में पेयजल किल्लत से निपटने के लिए नए ट्यूबवेल का निर्माण करवाने की मांग की। गुसाईं ने कहा कि पेयजल के लिए नागरिकों को परेशानी ना हो इसके लिए पालिका द्वारा पीएचईडी के साथ मिलकर प्रभावी योजना बनानी चाहिए। उन्होंने गाड़ियां लूहार परिवारों को भूमि आवंटन करने, शहर में सफाई व्यवस्था में सुधार किए जाने की मांग रखी।

पार्षद लोकेश गौड़- गौड़ ने युवाओं के लिए स्टेडियम का की मांग की

पार्षद प्रतिनिधि नानूराम प्रजापत-प्रजापत ने वार्ड में सफाई व्यवस्था दुरस्त किए जाने की मांग उठाई। वहीं वार्ड 4 के पार्षद ने वार्ड में कहीं सड़क व नालियां नहीं होने, सफाई नहीं होने व कचरा संग्रहण वाहन के नहीं आने की शिकायत की

नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख -पारख ने विपक्ष की सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाया। पारख ने कहा कि विपक्ष के जनप्रतिनिधि फोन करते है तो जिम्मेदार ठीक से जवाब भी नहीं देते है और ना ही काम करने के लिए कार्मिक आते है। पारख ने कहा कि प्रतिवर्ष बजट में कच्चे जोहड़ के लिए 50 लाख रूपए का प्रावधान रखा जाता है जो इस बार 1 करोड़ 50 लाख कर दिया गया है, तो इस पर तुरंत कार्य प्रारंभ किया जाना चाहिए। बजट में करोड़ो का आता है शहर में कोई कार्य नही करते हैं।

पार्षद यूसुफ चुनगर-चुनगर ने आरोप लगाया की विपक्ष की सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाया। कहा कि विपक्ष के जनप्रतिनिधि फोन करते है तो जिम्मेदार ठीक से जवाब भी नहीं देते है और ना ही काम करने के लिए कार्मिक आते है। कि 4 साल से एक रोड़ का भी बजट पास नही हुआ पता नही कब बजट आएगा और कब काम होगा।

पार्षद सोहनलाल ओझा -ओझा ने बैठक में विभिन्न सुझाव रखते हुए पालिका द्वारा बजट में सुधार किए जाने की मांग की। ओझा ने कहा कि ये केवल आंकड़ो का बजट है इसका वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं है। बजट पालिका के पीडीए अकाउंट व कैश बुक से मेल नहीं खाता है। ओझा ने कहा कि पालिका द्वारा स्वयं की आय के लिए कोई रणनीति नहीं बनाई गई जिसके लिए सरकार ने बार बार आदेशित किया है। बजट के साथ दो वर्ष का लेखा जोखा प्रकाशित करवाना अनिवार्य जो नहीं करवाया गया है। वहीं वित्त समिति व कार्यपालक समिति का गठन ही नहीं किया गया है। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को बजट बैठक में नहीं बुलाए जाने,पालिका की दुकानों का बकाया किराया व किराया वसूल किए जाने,ट्रैक्टर मरम्मत व डीजल के लिए 1 करोड़ की राशि किए जाने का कड़ा विरोध जताया। ओझा ने कहा नगरपालिका में जमकर (भ्रष्टाचार) के आरोप लगाए ओझा ने गत बजट का खर्च ब्यौरा भी दिए जाने की मांग की।

ये पार्षद रहे नदारद

आज कस्बे के विकास के लिए महत्वपूर्ण बजट पेश किया गया था लेकिन शहर के 40 पार्षदों में से 19 पार्षद ही अनुपस्थित रहे। इसमे प्रमुख रूप से भाजपा पार्षद प्रीति शर्मा,विक्रमसिंह शेखावत,परसराम राजपुरोहित (रामसिंह) श्रीमती राधा देवी,श्रीमती सुमन देवी,श्रीमती पूजा देवी,भरत सुथार,पवन उपाध्याय,श्रीमती लक्ष्मी देवी अनुपस्थित रही तो कांग्रेस के मंगतूराम मेघवाल,दिलशाद,रमजाना,पार्वती माली श्रीमती पुष्पा देवी,श्रीमती कमला देवी,सलीम बहेलिया श्यामसुंदर दर्जी के अलावा निर्दलीय पार्षद श्रीमती डॉली देवी एवं श्रीमती लक्ष्मी देवी भी अनुपस्थित रहे।

बैठक में प्रस्तावित बजट-

कच्चे जोहड़ के सौंन्दर्यकरण करने के लिए 1 करोड़ 50 लाख का बजट रखा गया है। वहीं ट्रेक्टर मरम्मत व डीजल खर्च के लिए 1 करोड़ रूपए, मशीनरी, उपकरण व वाहन क्रय करने के लिए 2 करोड़ 50 लाख, सफाई ठेका 1 करोड़ 20 लाख रूपए, सड़क निर्माण के लिए 6 करोड़ व सड़कों की मरम्मत के लिए 20 लाख रूपए की राशि का प्रावधान किया गया है। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने आगामी वित्तीय वर्ष में विभिन विकासोन्मुखी योजनाओं का संचालन करने व शहर में साफ सफाई व्यवस्था दुरस्त करने के साथ कस्बे के सौन्दर्यकरण पर विशेष रूप से कार्य किए जाने की बात कही।


देखें सत्यार्थ न्यूज से विशेष बातचीत-

पार्षद रजत आसोपा

पार्षद बंशीधर सुथार (उपाध्यक्ष नगरपालिका)

पार्षद सत्यनारायण नाई

पार्षद अंजू पारख (नेता प्रतिपक्ष नगरपालिका)

पार्षद-दाऊद अली

पार्षद-अरुण पारीक

पार्षद-यूसुफ चुनगर

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!