Advertisement

साध्वी परमप्रभा का श्रीडूंगरगढ़ की ओर विहार, विद्यार्थियों को दिया नशामुक्ति का संदेश

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ

जैन धर्मसंघ के आचार्य महाश्रमण की शिष्या डॉ. साध्वी परमप्रभा अपनी सहवर्तिनी साध्वी श्रेयसप्रभा और साध्वी प्रेक्षाप्रभा के साथ श्रीडूंगरगढ़ की ओर विहार कर रही हैं। रास्ता सेवा प्रभारी महेंद्र मालू ने जानकारी दी कि साध्वी परमप्रभा 14 फरवरी को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगी। आज साध्वी परमप्रभा का प्रवास कितासर में रहा, जहां उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को जीवन विज्ञान और प्रेक्षाध्यान पर मार्गदर्शन दिया। इस दौरान साध्वी ने व्यावहारिक प्रयोग भी करवाए और विद्यार्थियों को नशामुक्ति का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित पवन पुगलिया,अमराव बोथरा सुमन देवी पुगलिया चंचल देवी डागा और स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!