सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ
श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के पदाधिकारियों द्वारा संगठन यात्रा के दौरान श्रीडूंगरगढ़ सभा के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ महत्त्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। महासभा के उपाध्यक्ष संजय खटेड़ के साथ समागत सभा प्रभारी कैलाश डूंगरवाल, राजेन्द्र बैंगाणी,आंचलिक प्रभारी राजेश बांठिया, विनोद सिंघी के आगमन पर सभा सदस्यों द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। सभा के सदस्यों के साथ अतिथियों ने सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी कुन्थुश्री सहित वृद्ध साध्वियों के दर्शन कर कुशलक्षेम पूछी। इसके बाद तेरापन्थ भवन धोलिया नोहरा में केंद्रीय पदाधिकारियों के साथ स्थानीय सभा की एक बैठक हुई जिसमें सभा के मंत्री प्रदीप पुगलिया द्वारा किये गए कार्यों और गति प्रगति की जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान महासभा उपाध्यक्ष संजय खटेड़ द्वारा लिखित कार्यवाही को बारीकी से देखा गया और आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये गए। खटेड़ ने सभा के द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए संघ संघपति और संस्था के प्रति समर्पित रहते हुए निरन्तर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। सभा प्रभारी राजेश बांठिया ने आभार ज्ञापित किया। इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष विजयराज सेठिया, कोषाध्यक्ष तोलाराम पुगलिया,संगठन मंत्री संजय बरड़िया,सहमंत्री दीपक सेठिया,अशोक बैद,महेंद्र मालू तुलसीराम चौरड़िया,मनोज डागा,कमल बोथरा,मनीष नौलखा के एल जैन मौजूद रहे।






















Leave a Reply