सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ
श्रीडूंगरगढ़ में विश्वकर्मा समाज द्वारा सोमवार को विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। भगवान विश्वकर्मा सहित विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां सजाकर शोभा यात्रा निकली जो कस्बे के मुख्य बाजार से गुजरते हुए विश्वकर्मा मंदिर में पहुंच कर पूर्ण हुआ। इससे पूर्व सुबह मंदिर प्रांगण में 5 जोड़ों द्वारा हवन पूजन कार्यक्रम की शुरुआत हुई व महाआरती तथा प्रसाद का आयोजन भी किया गया। श्रीविश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष पर श्रीविश्वकर्मा मंदिर प्रांगण में जयंती के उपलक्ष पर चित्रकला,मेहंदी,केरम व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता कक्षा 6 से स्नातक तक में प्रथम अनिल,द्वितीय पल्लवी तृतीय स्थान पर आरती रही कक्षा 1 से 5 में प्रथम दीपेश द्वितीय साक्षी,तृतीय स्थान पर कुलदीप रहा। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम लक्ष्मी,द्वितीय हेमलता,तृतीय स्थान पर पल्लवी रही। केरम प्रतियोगिता में प्रथम कैलाश द्वितीय सूरज तृतीय स्थान पर भाविका रही। इसी प्रकार प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम कृष्णावतार व द्वितीय चित्रा ने हासिल किया,इनके साथ ही कक्षा 10 वीं व 12वीं में 75 % से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बनवारी धनेरवा व हनुमान धनेरवा द्वारा प्रशस्ती पत्र देकर समानित किया गया,पुरस्कार वितरण में रामगोपाल धनेरवा का सहयोग रहा। सीआईएसएफ में चयनित राजेश कुमार व कृषि विभाग में नवचयनित कोमल नेशनल व राज्यस्तरीय खेलकूद में चयनित होने वाले कृष्णावतार बेसबाल केशुराम (कबडी)व माया(टेनिस बॉल क्रिकेट) प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में हरखाराम सुथार रामेश्वरलाल सुथार (ठुकरियासर),रामूराम किन्ज़ा (घाबरिया),बनवारीलाल जांगीड़,मघाराम सुथार,डॉक्टर एसएस नांगल,महेश राजोतिया व बनवारी सुथार मंचासीन रहें। डॉ एसएस नांगल सहित वक्ताओं ने युवाओं को शिक्षा पर ध्यान देने की प्रेरणा दी।
श्रीविश्वकर्मा समिति के अध्यक्ष परमेश्वरलाल सुथार ने समाज के लोगों एक जुट रहने का सन्देश दिया मंत्री राजेन्द्र मिषण व कोषाध्यक्ष बजरंग भदरेचा ने समिति के विकास पर चर्चा की जयंती के कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री विश्वकर्मा नवयुवक मण्डल के सदस्य पूनमचंद लेखराव,घनश्याम लेखराव सुशील खोखा,शशिकांत राजोतिया,भीखाराम मांडण,जितेंद्र बरड़वा के.के जांगिड़,फतेह सिंह जांगिड़,लोकेश जांगिड़ राज भदरेचा,पूनमचंद किंजा,जितेंद्र भदरेचा ओम प्रकाश चुहिल का अहम योगदान रहा। अंत मे विश्वकर्मा जंयती कार्यक्रम हर्षोउल्लास के साथ सम्पन हुआ।समाज समिति के अध्यक्ष परमेश्वर सुथार व मंत्री राजेंद्र जांगिड़ ने सभी आभार जताया



























Leave a Reply