Advertisement

23 वर्षीय युवती रात्रि के समय घर से रुपए लेकर हुई गायब, भाई ने दर्ज करवाई गुमशुदगी

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के मोमासर गांव से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के भाई राकेश कुमार द्वारा श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी 23 वर्षीय बहन जशोदा रात्रि के समय कहीं उठकर चली गई । युवती अपने साथ घर में रखें ₹20000 नगदी भी लेकर गई है और आसपास में पता करने पर भी कोई जानकारी नहीं मिली तो परेशान परिजन श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने पहुंचे और गुमशुदगी की दर्ज करवाते हुए ढूंढ लाने की गुहार लगाई है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल देवाराम को सौंपी गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!