सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता मीडिया प्रभारी
उपखंड में लगातार सरकारी भूमि पर कब्जा करने के मामले बढ़ते जा रहे है जिसमें जोहड़ पायतन,गोचर भूमि वन विभाग की जमीनों पर भूमाफियाओं की नजर हैं । क्षेत्र के गांव उदरासर की वन भूमि व गोचर भूमि पर गांव के ही भूमाफियाओं द्वारा कब्जा करने के खिलाफ आज बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रीडूंगरगढ़ उपखंड कार्यालय पहुंचे जहां नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की गई। ग्रामीणों द्वारा वन विभाग के रेंजर को भी लिखित में शिकायत की गई ओर वन भूमि पर कब्जा हटाने तथा वन्य क्षेत्र से पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने की मांग की गई है ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही कुछ भूमाफिया करोड़ों रुपए की जमीन को हड़पने की नीयत से उस पर बड़े बड़े बाड़े बनाकर जमीन को कब्जा करके बेचा जा रहा है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। प्रशासन ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


















Leave a Reply