Advertisement

नेशनल हाइवे पर सातलेरा के पास सड़क हादसा ट्रेक्टर से टकराई बोलेरो, दो घायल बीकानेर रैफर

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ

श्रीडूंगरगढ़ के एनएच 11 पर सातलेरा के पास एक ट्रैक्टर से बोलेरो टकरा गई जिसमे दो जनें घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार,अभी रात 8बजे के लगभग एक ट्रैक्टर से श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रही बोलेरो टकरा गई। जिसके कारण उसमें बैठे विजयपाल पुत्र सहीराम निवासी धीरदेसर चोटियांन और सुमन पत्नी विजपाल घायल हो गए। सूचना पर डॉ अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपजिला अस्पताल लेकर आई है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर कर दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!