
Delhi Assembly Election : दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा 27 साल बाद सत्ता में वापसी करती दिख रही है। 2 घंटे की मतगणना के बाद चुनाव आयोग के आंकड़ों में 70 सीटों में से भाजपा 45 और आम आदमी पार्टी (AAP) 25 सीटों पर आगे चल रही है।
AAP संयोजक केजरीवाल नई दिल्ली सीट पर 8वें राउंड के बाद 238 वोट से पीछे चल रहे हैं। यहां भाजपा के प्रवेश वर्मा आगे हैं। दिल्ली दंगों वाली सीट मुस्तफाबाद सीट पर भाजपा के मोहन बिष्ट 40 हजार वोटों से आगे हैं। यहां दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन चौथे नंबर पर हैं।

















Leave a Reply