सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़ सवांददाता नरसीराम शर्मा
श्रीडूंगरगढ़ के गांव रिड़ी से 5 दिनों की धार्मिक यात्रा पर आज एक दल रवाना हुआ है। थार ट्रेवल्स के रामानन्द ने बताया कि इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर में धोक लगाकर सुबह 11 :25 बजे 51 सदस्यों का एक जत्था धार्मिक यात्रा के लिए आज सुबह रवाना हुआ। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय सारस्वत कुण्डीय समाज अग्रणी महासंघ के सत्यनारायण भारद्वाज की अगुवाई में 20 महिलाएं और 31 पुरूष प्रयागराज,अयोध्या धाम मथुरा और काशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगे और इसके साथ ही मार्गवर्ती अन्य पौराणिक धार्मिक स्थलों के दर्शन भी दल द्वारा किये जायेंगे। जत्थे में
देवदादा परिवार टीम भाई भाई सीताराम,धनश्याम,रामानंद बालकिशन,रामगोपाल (भांणू )दिनदयाल,नंदलाल,जगदिश प्रेम मोहित,ओम स्वामी,राजु,हिरालाल सहित श्रद्धालु सहयात्री के रूप में सम्मिलित हुए है।




















Leave a Reply