Advertisement

1.मोमासर बास में कल बाबा रामदेवजी का भव्य जागरण 2. .राजकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल में मनाया जाएगा उपलब्धियों का समारोह। 3. 3.श्रीडूंगरगढ़ में चयनित युवतियों के लिए शुरू हुआ निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ

1.मोमासर बास में कल बाबा रामदेवजी का भव्य जागरण

कस्बें के मोमासर बास में शुक्रवार 7 फरवरी को बाबा रामदेवजी का जागरण आयोजित किया जाएगा। नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष अंजू देवी पारख के पास निज आवास में रात्रि 8 बजे से आयोजित होने वाले इस जागरण कार्यक्रम में गायक कलाकार हनुमान कुदाल एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।

2.राजकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल में मनाया जाएगा उपलब्धियों का समारोह ।

कस्बे के पहले राजकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल श्री कन्हैयालाल सिखवाल राजकीय विद्यालय में आगामी 9 फरवरी को उपलब्धियों का समारोह आयोजित किया जाएगा। विद्यालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय प्रांगण में 9 फरवरी को 11.15 बजे वार्षिकोत्सव के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय में जनसहयोग से हुए विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं दानदाताओं का सम्मान भी किया जाएगा। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी एवं प्रतिभाओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा

3.श्रीडूंगरगढ़ में चयनित युवतियों के लिए शुरू हुआ निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण

महिला एवं बाल विभाग राजस्थान द्वारा राज्य भर में युवतियों एवं महिलाओं का चयन निशुल्क कम्प्युटर प्रशिक्षण दिए जाने के लिए किया गया है। विभाग की इस योजना के तहत गुरूवार को कस्बे के आईटी एज्युकेशन हब में दस छात्राओं के इस विशेष निशुल्क महिला बैच का उदघाटन किया गया। रामप्रताप सारस्वत ने बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा एवं पार्षद विक्रम सिंह शेखावत ने फीता काट कर बैच का उदघाटन किया। जिसमें व्यवस्थापक रामप्रताप सारस्वत ने RSCIT कोर्स और कंप्यूटर कोर्स के संबधित जानकारी दी गई ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!