Advertisement

हरियाणा-महेन्द्रगढ़ उपमंडल स्तर पर 26 जनवरी को कनीना में मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के लिए की फुल ड्रेस रिहर्सल

ब्यूरो चीफ मंजीत डाबला महेन्द्रगढ़ हरियाणा

राज्य हरियाणा जिला महेन्द्रगढ़

दिनाँक 24/01/2025

उपमंडल स्तर पर 26 जनवरी को कनीना में मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के लिए की फुल ड्रेस रिहर्सल

हरियाणा महेन्द्रगढ़ उपमंडल स्तर पर 26 जनवरी को पितामह कान्हा सिंह कॉलेज कनीना में मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की आज फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उन्होंने परेड निरीक्षण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली।
26 जनवरी को कनीना उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत कर ध्वजारोहण करेंगे।
एसडीएम डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पूरे उत्साह के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं। भारतीय नागरिक मिलकर हर वर्ष पूरे उत्साह के साथ इस राष्ट्रीय पर्व को मनाते हैं। उन्होंने सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के टीम के इंचार्ज को निर्देश दिए कि वे बच्चों का लगातार अभ्यास करवाते रहें। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समय निश्चित होना चाहिए।
कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!