सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकांत
आज राजकीय उमावि लखासर में वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक से हुई जिसमें विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। इस दौरान विद्यालय के भामाशाहों,जिला व राज्य स्तर पर उत्कृष्ट रहने वाले खिलाड़ियों,बोर्ड व स्थानीय परीक्षा में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों,इस सत्र में राजकीय सेवा में चयनित पूर्व विद्यार्थी और शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले अध्यापकों को माला व साफा पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विधालय के प्राचार्य अन्नाराम सेरड़िया ने बताया कि कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश नायक,सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी,भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तंवर,धन्नेसिंह तंवर मोहनसिंह देवड़ा,पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी,पूर्व सरपंच मुखराम गोयल रामचन्द्र खिलेरी,समुन्दर सिंह तंवर लादुसिंह तंवर,गोर्वधन पूजारी,रेवन्तराम सारण,दानाराम गेट भैंरूसिंह राठौड़ भीखाराम नाई,उतमाराम नायक,पूरबाराम खिलेरी,श्रवण सिंह,हेतराम,गोपीराम भूकर सहित अनेक प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहें।
भामाशाहों का सम्मान:-
कार्यक्रम में विद्यालय में वाटर कूलर का निर्माण करवाने के लिए महेंद्रसिंह तंवर जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में संपूर्ण सहयोग के लिए सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी विद्यालय में आर्थिक भौतिक संसाधनों के सहयोग के लिए भंवरलाल खिलेरी,रामचंद्र खिलेरी,लक्ष्मण राम खिलेरी पूर्व सरपंच मेघाराम खिलेरी व रामेश्वरलाल नाई सहित समस्त भामाशाहों को माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया गया






















Leave a Reply