Advertisement

बस्ती।शिवसेना ने जयन्ती पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, बाला साहब ठाकरे को किया नमन्

शिवसेना ने जयन्ती पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, बाला साहब ठाकरे को किया नमन्

बस्ती उत्तर प्रदेश से शिवेश शुक्ला की रिपोर्ट


बस्ती । गुरूवार को शिवसेना जिला प्रमुख प्रमोद पाण्डेय के संयोजन में शिविर कार्यालय सुगर मिल के परिसर में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस और शिव सेना संस्थापक बाला साहब ठाकरे की जयन्ती अवसर पर दोनों महापुरूषों को नमन् किया गया। इसी क्रम में पार्टी नेताओं ने फौव्वारा चौराहा पर स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन् किया।
शिव सेना प्रदेश सचिव संजय प्रधान और जिला प्रमुख प्रमोद पाण्डेय ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने ‘तुम मुझे खून दो’ मैं तुम्हें आजादी दंूगा’ का नारा देकर देश को एकजुट करने के साथ ही आजादी दिलाई और बाला साहब ठाकरे ने भारत के नव निर्माण में योगदान के साथ ही हिन्दू हितों की रक्षा के लिये आजीवन संघर्ष किया। कहा कि यह संयोग ही है कि दोनों महापुरूषों की जयंती एक ही दिन है। हमें इनके बताये मार्ग पर चलकर देश को सशक्त बनाना होगा।


नेताजी सुभाष चन्द्र बोस और बाला साहब ठाकरे के चित्र पर माल्यार्पण करने वालों में नागेन्द्र मिश्र, सुनील मिश्र, विजय कुमार, हरिश्चंद्र, इंद्रपाल प्रजापति, बलराम प्रजापति, विकास चौधरी, आलोक कुमार, राम भवन मोरिया, रवि गुप्ता, ऋषभ कुमार, चंद्रावती देवी, गीता देवी, फूलमती, लक्ष्मी देवी, क्रांति देवी, प्रभावती देवी, उषा किरण, मालती देवी, मूरती देवी, मंजू देवी,के साथ ही शिवसेना के अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!