Advertisement

वाराणसी – कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जनता से की सीधी बात, मोदी सरकार की गिनाई खामियां,कांग्रेस उ० प्र० में 17 सीटों पर ताल ठोंकेगी।

अंकुर कुमार पाण्डेय

रिपोर्ट सत्यार्थ न्यूज

वाराणसी

08.03.2024

चाय की  चुस्कियों के साथ हुई राजनीतिक चर्चा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जनता से की सीधी बात, मोदी सरकार की गिनाई खामियां

www.Satayarth.comवाराणसी लोकसभा चुनाव की तारीखे नजदीक आते ही सभी राजनीतिक पार्टियों में हलचल बढ़ गई है। सभी अपने अपने स्तर पर प्रत्याशियों को जीताने में लगी हुई हैं। कांग्रेस उ० प्र० में 17 सीटों पर ताल ठोंकेगी। प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय संगठन की चुनावी बागडोर संभालेंगे। उन्होंने प्रदेश के जिलों का दौरा तेज कर दिया है। जनता से सीधे संवाद कर रहे हैं। 

इसी कड़ी में अजय राय गुरुवार को नाइट बाजार स्थित चाय सियासत की अड़ी पर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से सीधी बात की। भारतीय राजनीति के भविष्य पर चर्चा हुई। उन्होंने मोदी सरकार की खामियां गिनाई। चुनाव मैदान में उतरी कांग्रेस के विजन को रखा। इस बीच बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंच गए। उनकी भी खूब अड़ी जमी।

जनता व कार्यकर्ताओं की ओर से कई मुद्दों पर सवाल उछले। चाय की चुस्कियों के साथ गरमागरम चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार तानाशाही रवैये का प्रदर्शन कर रही है। भाजपा नेता वोट बैंक के लिए समाज को बांटने का कार्य कर रहे हैं। जनता सबकुछ समझ रही है। इस बार के चुनाव में जनता अपने वोट के जरिए भाजपा सरकार को उसकी असलियत दिखाएगी।।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!