लव फन लर्न स्कूल में छात्रों ने लोहड़ी त्योहार धूमधाम से मनाया
जनपद नोखा बीकानेर
रिपोर्ट सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकांत झंवर

लव फन लर्न स्कूल में पंजाबी लोक त्योहार लोहड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूल चेयरमैन श्री नारायण बाहेती और अध्यक्ष लक्ष्मी बाहेती मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने पूर्ण रीति-रिवाज से लोहड़ी का भुग्गा जलाकर पूजा अर्चना की। प्रधानाचार्या मीनू सिंह ने सभी को लोहड़ी और मकर सक्रांति की शुभकामनाएं दी। स्कूल चेयरमैन श्री नारायण बाहेती ने कहा कि लोहड़ी का पर्व हमारी संस्कृति और आपसी भाइचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी नई पीढ़ी को सभ्यता और संस्कृति के साथ जोड़े रखना है। इस दौरान बच्चों ने बोलिया, गिद्ध और ढोल की थाप पर लोहड़ी पर्व मनाया। इस अवसर पर छात्रों ने ढोल की धुनों पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। एक अलाव (बोनफायर) जलाकर इस पर्व के महत्व को समझाया। अलाव के चारों ओर बच्चों ने मूंगफली, पॉपकॉर्न और रेवड़ी अर्पित करते हुए लोहड़ी पूजा में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पंजाबी संगीत का आनंद लिया।अध्यक्ष लक्ष्मी बाहेती ने कहा कि लोहड़ी की पावन अग्नि में तिल भेंट करते समय हमें संकल्प लेना चाहिए कि जो कार्य हम कर रहे हैं, उससे किसी का बुरा न हो। इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि लोहड़ी पर्व का यह त्योहार प्रेम और भाईचारे, संस्कृति और उल्लास का पर्व है। जो हमें समाज में एकता, सद्भावना और आपसी भाईचारा बनाए रखने की प्रेरणा देता है।


















Leave a Reply