Advertisement

महाकुंभ और खिचड़ी मेला को लेकर, महराजगंज के सोनौली बॉर्डर पर, इंडो – नेपाल के बीच साझा बैठक आयोजित हुई

सोनौली/महराजगंज

शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”

महाकुंभ और खिचड़ी मेला को लेकर, महराजगंज के सोनौली बॉर्डर पर, इंडो – नेपाल के बीच साझा बैठक आयोजित हुई


☞⁠ प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के लिए इंडो – नेपाल सीमा पर सुरक्षा तैयारियां तेज हो गई हैं…

☞ महाकुंभ और खिचड़ी मेला को लेकर इंडो – नेपाल के बॉर्डर एरिया में पुलिस की कड़ी निगरानी.

☞ बॉर्डर एरिया में इंडो – नेपाल से आने वाले सभी वाहनों की हो रही है कड़ी जांच.

☞ जिले के प्रमुख स्थानों तथा चौराहों पर भी पुलिस की कड़ी निगरानी.

☞⁠ बॉर्डर के संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी 

सोनौली/महराजगंज

गुरुवार को गोरखपुर जोन के मंडलायुक्त, ए.डी.जी. जोन गोरखपुर, डी.आई.जी. रेंज गोरखपुर, डी.एम. महाराजगंज और एस.पी. महाराजगंज सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भारत – नेपाल के सोनौली बॉर्डर पहुंचे।

इंडो – नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर, भारत और नेपाल के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच द्विपक्षीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में नेपाल से महाकुंभ आने वाले श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन और सीमा पर सुरक्षा को लेकर अहम चर्चा हुई।

ए.डी.जी. जोन गोरखपुर डॉक्टर के.एस.प्रताप कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, महाकुंभ और खिचड़ी मेला के दौरान नेपाल से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सीमा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि नेपाल के अधिकारियों का इस दिशा में पूरा सहयोग मिल रहा है।
बैठक में नेपाल के सभी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे, और विभिन्न बिंदुओं पर सहमति बनी।

बैठक में नेपाल की ओर से उपस्थित अधिकारीयो मे रूपनदेही जिले के एस.पी. विक्रम सिंह राठौड़, सशस्त्र सीमा बल के एस.पी. तथा डी.एस.पी., सशस्त्र सीमा बल डंडा हेड चंद्र कुमार थापा के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं भारत की ओर से मंडलायुक्त गोरखपुर अनिल कुमार ढींगरा, डी.आई.जी. रेंज गोरखपुर आनंद कुलकर्णी, महाराजगंज जिलाधिकारी अनुनय झां, पुलिस अधीक्षक महाराजगंज सोमेंद्र मीना, डिप्टी कमिश्नर (कस्टम), एस.एस.बी. कमांडेंट जगदीश प्रसाद धवाई, एसडीएम नौतनवा,पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा जयप्रकाश त्रिपाठी मौजूद रहे।

बैठक के बाद ए.डी.जी. जोन गोरखपुर डॉक्टर के.एस.प्रताप कुमार ने सोनौली के निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का निरीक्षण किया।

इसके अलावा उन्होंने सोनौली कोतवाली में ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक भी की। उन्होंने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए महाकुंभ के दौरान सुरक्षा को मजबूत करने के सुझाव भी दिए।

महाकुंभ के इस महापर्व एवं गोरखपुर तथा महराजगंज के चौक स्थित गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में खिचड़ी मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए भारत-नेपाल की सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों के बीच आपसी तालमेल और सहयोग को प्राथमिकता देने की बात कही गयी ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!