हर्षल रावल
09 जनवरी, 2025
सिरोही/राज.
मोबाइल और Wi-Fi की रेडिएशन कैंसर का कारण बनती जा रही हैं। स्वास्थ्य के लिए यह बेहद ख़तरनाक हैं।

——————
सिरोही। आजकल मोबाइल का उपयोग आज प्रत्येक व्यक्ति कर रहा है और वाई-फाई का प्रयोग प्रत्येक किसी के घर और ऑफिस में हो रहा है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये वायरलेस इंटरनेट कनेक्शन हमारी सेहत पर क्या असर डालते हैं? बहुत से लोग मानते हैं कि वाई-फाई की रेडिएशन से कैंसर हो सकता है। इस विषय पर कई शोध और चर्चाएं हो चुकी हैं, लेकिन क्या वाकई वाई-फाई कैंसर का कारण बनता है?
वाई-फाई की रेडिएशन और कैंसर के बीच लिंक:-
वाई-फाई से निकलने वाली रेडिएशन बहुत ही कम होती है, जिसे हम “राडियोफ्रीक्वेंसी रेडिएशन” (RF Radiation) कहते हैं। यह उसी प्रकार की रेडिएशन होती है, जो मोबाइल फोन और अन्य वायरलेस उपकरणों से निकलती है। कई वैज्ञानिकों ने इस पर शोध किया है कि वाई-फाई से कैंसर होता है। हालांकि, कुछ शोधकर्ताओं का मानना है कि इन रेडिएशन का लगातार संपर्क हमारी स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता हैं।
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से क्या कहते हैं शोध?
डब्ल्यूएचओ (WHO) और अन्य स्वास्थ्य संगठनों ने वाई-फाई और मोबाइल नेटवर्क से निकलने वाली रेडिएशन पर कई बार अध्ययन किया है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार वाई-फाई से निकलने वाली रेडिएशन का स्तर बहुत ही कम होता है, और इससे शरीर को कई प्रकार के नुकसान होता हैं। इसके बावजूद यह सलाह दी जाती है कि लंबे समय तक वाई-फाई से संपर्क बनाने से बचें, खासकर बच्चों के लिए।
क्या वाई-फाई का लंबा इस्तेमाल खतरनाक हो सकता है?
अब प्रश्न यह है कि यदि वाई-फाई के संपर्क में लंबा समय बिताना हमारी स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकता है तो क्या यह खतरनाक है? जैसा कि अभी तक के शोधों में सामने आया है, वाई-फाई से निकलने वाली रेडिएशन इतनी कम होती है कि इसका प्रभाव शरीर पर नहीं दिखता। हालांकि, इसे लेकर कुछ लोगों में चिंता अवश्य है, लेकिन इस बारे में वैज्ञानिकों के बीच भी कोई स्पष्ट राय नहीं है।
क्या हमें वाई-फाई के इस्तेमाल को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए?
चाहे वाई-फाई हो अथवा कोई अन्य वायरलेस डिवाइस, सुरक्षा के लिए सदैव कुछ सावधानियाँ बरतनी चाहिए। उदाहरण के लिए, रात्रि में वाई-फाई को बंद कर देना चाहिए। वाई-फाई राउटर को अपने बिस्तर से दूर रखना। यह छोटे-छोटे कदम आपकी सुरक्षा को सुनिश्चित कर सकते हैं।

















Leave a Reply