शिव पुराण मनुष्यों के लिए कल्याण का बीज है:- पंडित भाईश्री
नोखा बीकानेर
रमाकांत

मल माह के पावन अवसर पर करणी माता मंदिर मे चल रही शिव पुराण कथा में आख्यान करते हुए श्री मरुनायक व्यास पीठाधीश्वर पंडित भाईश्री ने कहा कि शिव पुराण कथा से जीव मात्र को परम ज्ञान और मोक्ष की प्राप्ति निश्चय ही होती है। शिव पुराण कथा का श्रवण समस्त मनुष्य के लिए कल्याण का बीज है, अतः यथोचित मार्ग से इसकी आराधना अथवा सेवा करनी चाहिए। शिव पुराण कथा श्रवण भव बंधन रूपी रोग का नाश करने वाला है ।शिव पुराण कथा सुनने से हृदय में शिव का मनन एवं निदिध्यासन करने से पूर्णतया चित शुद्ध हो जाता है। चित शुद्ध होने पर महेश्वर की भक्ति अपने दोनों पुत्रों ज्ञान वैराग्य के साथ निश्चय ही प्रकट होती है।
आज कथा में भगवान गणेश की विशेष व्याख्या की गई इसमें बताया गया की माता पार्वती ने अपने द्वारा पुत्र की रक्षा के लिए अखिल ब्रह्मांड को तृषित कर दिया फिर भगवान शंकर ने माता पार्वती की बात को स्वीकार करते हुए भगवान गणेश को गणाध्यक्ष पद प्रदान किया।
आज कथा प्रसंग में भगवान गणेश की संजीव सचेतन झांकी भी निकाली गई।
आज कथा से पूर्व में गणेश आदि देवी देवताओं का पूजन अर्चन किया।


















Leave a Reply