Advertisement

चारधाम यात्रा से सकुशल लौटने पर हुआ स्वागत, पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह ने दी बधाई

चारधाम यात्रा से सकुशल लौटने पर हुआ स्वागत, पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह ने दी बधाई

सोयत के रम्या पैलेस में आज का दिन उल्लास और आशीर्वाद से भरपूर रहा, जब श्री विष्णु जी चौधरी की माता जी के चारधाम यात्रा पूर्ण कर सकुशल वापस लौटने का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए।

राणा विक्रम सिंह ने चौधरी परिवार को उनकी सफल यात्रा के लिए बधाई देते हुए कहा, “चारधाम यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं है, बल्कि यह आत्मा की शुद्धि और जीवन के पवित्र उद्देश्य को समझने का अद्भुत अनुभव है। माता जी का यह प्रयास हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।”

कार्यक्रम में स्थानीय समाज के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित हुए और सभी ने माता जी का अभिनंदन कर उनकी मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। रम्या पैलेस के वातावरण में भक्तिमय ऊर्जा और खुशियों का संचार था, जो सभी के दिलों को छू गया

मध्य प्रदेश के जिला आगर मालवा
क्या सोयत कला से
रिपोर्टर मोहम्मद आलम खान

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!