Advertisement

भारतीय किसान संघ ब्लॉक इकाई सोयत कला की मासिक बैठक संपन्न

भारतीय किसान संघ ब्लॉक इकाई सोयत कला की मासिक बैठक संपन्न

सोयत कला। भारतीय किसान संघ ब्लॉक सोयत कला की मासिक बैठक कृषि उपज मंडी परिसर में ब्लॉक अध्यक्ष रामदयाल पाटीदार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मालवा प्रांत के महामंत्री रमेश दांगी ने मार्गदर्शन प्रदान किया।

बैठक का शुभारंभ भारतीय किसान संघ की रीति-नीति के अनुसार भगवान बलराम के पूजन-अर्चन से हुआ। इसके बाद किसानों ने क्षेत्र में उत्पन्न विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। प्रमुख रूप से राजस्व विभाग, विद्युत विभाग और कृषि उपज मंडी में नगद भुगतान न होने की समस्याओं पर किसानों ने रोष व्यक्त किया।

राजस्व अभियान पर उठे सवाल
किसानों ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार का राजस्व अभियान 2.0 समाप्त हो चुका है, लेकिन अधिकारियों ने इसे केवल औपचारिकता तक सीमित रखा। आज तक किसी भी पंचायत में नामांतरण, बंटवारा आदि से संबंधित शिविर आयोजित नहीं किए गए।

विद्युत आपूर्ति और फसलों की सुरक्षा को लेकर चिंता
सिंचाई के लिए पर्याप्त विद्युत आपूर्ति न मिलने से किसान नाराज दिखे। उन्होंने मांग की कि उन्हें लगातार 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही जंगली जानवरों, जैसे घोड़ा-रोज़ और जंगली सूअर, द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाने पर भी चिंता जताई। किसानों ने कहा कि यदि इन जानवरों पर जल्द नियंत्रण नहीं पाया गया, तो खेती करना मुश्किल हो जाएगा।

महामंत्री का मार्गदर्शन
मालवा प्रांत महामंत्री रमेश दांगी ने संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आगामी 26 जनवरी को सभी गांवों में ग्राम इकाई स्तर पर भारत माता के पूजन का आयोजन सुनिश्चित करने के लिए रूपरेखा तैयार करने की बात कही।

उपस्थित गणमान्य
बैठक में तहसील उपाध्यक्ष बालूसिंह चौहान, मंत्री सीताराम दांगी, सह मंत्री हेमराज गुर्जर, विष्णु चौधरी, बद्रीलाल पाटीदार, कैलाश कलसिया, मनोहरलाल पटेल, कैलाश पलासिया, रमेश बमोरिया, तेजसिंह सहित कई किसान उपस्थित रहे।

जिला आगर मालवा के सोयत कला से
रिपोर्टर मोहम्मद आलम खान

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!