सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा
अब्दुल सलाम रंगरेज
सड़क सुरक्षा सप्ताह में भीलवाड़ा जिले के आठों राजमार्गों पर होगी नाकेबंदी

एसपी ने प्रतिदिन विस्तृत नाकाबंदी के दिए आदेश_
भीलवाड़ा
अब लापरवाही से ड्राइवरी करने एवं तेज गति से वाहन चलाने एवं गलत दिशा में वाहन दौड़ाते हुए, नियमों का उल्लंघन करने वाले ड्राइवरों की खैर नहीं।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत भीलवाड़ा जिले से गुजरने वाले सभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रतिदिन नाकाबंदी करने के विस्तृत आदेश जिला पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा द्वारा जारी किए गए हैं।
भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने 1 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक चलने वाले राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जिले के सभी थाना अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने थाना क्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर पूरे साजो सामान के साथ नाकाबंदी करेंगे।
नाकाबंदी के दौरान तेज गति से वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने, बिना हेलमेट के वाहन चलाने ,गलत दिशा में वाहन चलाना, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए वीडियोग्राफी करने के आदेश दिए हैं।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के आदेश अनुसार सोमवार को हनुमान नगर, गुलाबपुरा, शंभूगढ़, मांडल मांडलगढ़,भीलवाड़ा सदर थाना द्वारा नाकाबंदी की जाएगी।
मंगलवार को रायला थाने के सामने, गुलाबपुरा में जिंक कॉलोनी आसींद एवं बीगोद थाने में नाकाबंदी की जाएगी।
बुधवार को मांडल तालाब के पास एवं मांडल चौराहा, फुलिया कला थाने के बाहर एवं थाना सदर के बाहर नाकाबंदी।
गुरुवार को पुर थाना, शाहपुरा में चंबल चौराहा, गंगापुर में कबीर चौराया एवं आसींद में नाकाबंदी होगी।
शुक्रवार को हमीरगढ़, पंडेर, मांडल व कारोर्ई थाना में नाकाबंदी की जाएगी
शनिवार को गुलाबपुरा 29 मील, मांडलगढ़ में लाडपुरा चौराहा जहाजपुर में माता जी के मंदिर के सामने नाकाबंदी की जाएगी
रविवार को रायला एवं बीगोद थाने के बाहर नाकाबंदी रहेगी।


















Leave a Reply