Advertisement

 कलेक्टर के निर्देश पर अवैध धान परिवहन पर कार्यवाही जारी ” खाद्य विभाग की टीम ने 60 बोरी अवैध धान किया जप्त

 कलेक्टर के निर्देश पर अवैध धान परिवहन पर कार्यवाही जारी ” खाद्य विभाग की टीम ने 60 बोरी अवैध धान किया जप्त

रिपोर्टर, गुलाब यादव
स्थान, जशपुर / छत्तीसगढ


कलेक्टर के निर्देश पर अवैध धान परिवहन पर कार्यवाही जारी ” खाद्य विभाग की टीम ने 60 बोरी अवैध धान किया जप्त… पढ़िए पूरी खबर
कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश पर अन्य राज्यों से अवैध रूप से परिवहित और संग्रहित धान के खिलाफ जिला प्रशासन की सख़्त कार्यवाही जारी
राजस्व अमला और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा दोकड़ा में उड़ीसा से आ रही 60 बोरी अवैध धान जप्त
जशपुरनगर 05 जनवरी 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर अन्य राज्यों से अवैध रूप से परिवहित और संग्रहित धान के खिलाफ जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी है। इसके साथ ही प्रशासन की टीम किसी भी गड़बड़ी की आंशका के मद्देनजर बार्डर इलाकों के चेकपोस्ट और धानखरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी ले रहे हैं।
इसी कड़ी में राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा ओडिशा से आ रही अवैध धान को पीछा करते हुए ग्राम दोकड़ा में पकड़कर उसे दोकड़ा थाना के सुपर्द कर दिया गया। फरसाबहार के नायब तहसीलदार श्री चंद्रप्रकाश सिंह और फूड इंस्पेक्टर श्री हेमप्रकाश भारद्वाज की संयुक्त टीम रात्रि गश्त पर निकली थी। इस दौरान ओडिशा से पिक अप से आ रही अवैध धान का पीछा करते हुए उसे दोकड़ा में पकड़ा गया और उसमें से 60 बोरी धान जप्त किया गया। जप्त धान को दोकड़ा थाना के सुपुर्द कर दिया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!