Advertisement

अखिल भारतीय सोंधिया राजपूत महासभा का हुआ राष्ट्रीस्थरीय युवा सम्मेलन

अखिल भारतीय सोंधिया राजपूत महासभा का हुआ राष्ट्रीस्थरीय युवा सम्मेलन

20 हजार से अधिक समाजजन हुए शामिल

शिक्षा के बगैर कुछ नहीं, बेटियों कों भी अब उच्च शिक्षा दिलानी होंगी – मंत्री पंवार

सत्यार्थ न्यूज लाइफ
ब्यूरो चीफ
मनोज कुमार माली सोयत कला से


सुसनेर नगर में करीब दो माह के लगातार समय से सोंधिया राजपूत समाज के युवा सम्मेलन कों लेकर तैयारी कि जा रही थी। जो 5 जनवरी कोंbसुसनेर में समाज का राष्ट्रिय युवा सम्मेलन सम्पन हुआ। जिसमे हजारों समाज जन कार्यक्रम में शामिल होकर, नशा मुक्ति, दहेज़ प्रथा, बाल विवाह, झगड़ा प्रथा और शिक्षा जैसी व्यवस्था पर जोर युवा सम्मेलन में दिया गया। साथ ही बालिकाओं कों उच्च शिक्षा दिलाने और समाज कि मुख्य धारा से जोड़ने कि बात आयोजित कार्यक्रम में कही गई
मंच पर सोंधिया राजपूत समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मान सिंह चौहान ने बताया कि कोई भी समाज संगठन के बिना अधूरी है

*मध्य प्रदेश शासन के मंत्री नारायण सिंह जी पंवार ने बताया कि शिक्षा के बगैर कुछ नहीं, बेटियों कों भी अब उच्च शिक्षा दिलानी होंगी, आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक भैरो सिंह परिहार “बापू” ने कहा कि उक्त आयोजन जिला नहीं प्रदेश नहीं राष्ट्रीय स्तर का आयोजन हुआ है मध्यप्रदेश ओर राजस्थान संपूर्ण समाज के वरिष्ठ जन व युवा सम्मिलित हुए उनको कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एक नई दिशा देने का काम करते है, समाज में फैली कुरीतियों को भी हमे मिलकर समाप्त करना पड़ेगा, प्रदेश अध्यक्ष कालूसिंह परिहार(मप्र) , गोविंद सिंह परिहार (राज.) द्वारा मार्गदर्शन किया गया,कवि नीलोतप्ल मृणाल बिहार ने अपनी कविताओ के माध्यम से युवाओं का उत्साह वर्धन करते हुए युवाओं में जोश भरने का काम किया नारायणसिंह जी पूर्व सांसद, चंदर सिंह विधायक गरोठ, पूर्व विधायक बहादुरसिंह , प्रताप सिंह मंडलोई, हेमराज कल्पोनी, जिला पंचायक अध्यक्ष सज्जन सिंह, व चंदर सिंह आदि वक्ताओं के धारा युवा सम्मेलन का मार्गदर्शन किया गया इस दौरान मंच पर मार्गदर्शक मंडल के सदस्य रामलाल चौहान,हरिसिंह चौहान, थानसिंह, नारायण सिंह, व युवा प्रदेश अध्यक्ष ईश्वरसिंह भी मौजूद रहे, युवा सम्मेलन में आए समस्त अतिथियों का वरिष्ठ जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह बोडाना व युवा जिलाध्यक्ष राज तंवर मनासा ने साल श्रीभल से स्वागत किया कार्यक्रम से पूर्व उपस्थित अतिथियों ने प्रभु श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन किया,उक्त आयोजन के कार्यक्रम प्रभारी कमल सिंह परोलिया ने व्यवस्था को लेकर अलग अलग व्रत दिया जिससे कार्यक्रम को सफल बनाया गया, कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन मंत्री लक्ष्मीनारायण चौहान,महासचिव प्रताप सिंह सिसोदिया, कार्यक्रम के संवरक्षक शंभू सिंह पावटी, प्रतापसिंह आर्य महिदपुर, गोविंद सिंह बरखेड़ी,मोहन सिंह गुंदलावदा, तीनो जनपद अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह भाताखेड़ा (आगर) राजपाल सिंह कलारिया (सुसनेर), जसपाल सिंह बडौद, चैन सिंह सुरजनी,सज्जन सिंह कलारिया, प्रेम सिंह सोलंकी, चंदर सिंह (रेंजर),कालू सिंह गणेशपुरा, लक्ष्मण सिंह सुसनेर,कालुसिंह नाहरखेड़ा,
कमल सिंह डिगोन, नरेंद्र सिंह बीजा नगरी, दरबार सिंह पिपलिया, नेपाल सिंह,ब्लाक अध्यक्ष तेजपाल सिंह, एलकर सिंह एवं हजारों समाजजन सम्मिलित हुए संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन हिम्मत सिंह तंवर जमाली, आभार दोनों जिला अध्यक्ष के द्वारा किया गया*

एलसीडी पर दिखाई समाज कि शॉट डाकुमेंट्री

सुसनेर में आयोजित सोंधिया समाज के युवा सम्मेलन में अब तक समाज के किए कार्यों कों लेकर एक शॉट डॉक्युमेंट्री भी समाज जनो कों दिखाई गई। जिसे कमल सिंह पाताखेड़ी, विक्रम सिंह राघवी द्वारा बनाई गई जिसमें समाज का इतिहास दिखाया गयाकार्यक्रम स्थल पर लगे अलग अलग पंजीयन स्टॉल – कार्यक्रम स्थल पर मप्र प्रदेश और राजिस्थान से अलग अलग जिलों से आए समाज जानो के पंजीयन कों लेकर स्टॉल भी लगाए गए थे। जहा पहले सभी का पंजीयन हुआ उसके बाद ही परिचय पत्र देकर आयोजित कार्यक्रम के पांडाल में प्रवेश दिया गया। इस प्रकार के आयोजन से पहली बार समाज में अनुशासनता देखने कों मिला।जहा समाज के युवाओ कों दी गई
जुम्मेदारी समाज के युवा करते दिखाई दिए। पांडाल में सोंधिया राजपूत समाज कि महिलाओ कों अलग से बैठने कि व्यवस्था कि गई थी। साथ ही समाज के पदाधिकारी और वरिष्ठ जनो कों एक विशेष धीरघा में बिठाया गया, कार्यक्रम में जिले भर के पत्रकार भी शामिल हुए

संपूर्ण कार्यक्रम पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए प्लास्टिक मुक्त किया गया

बस, गाड़ी से बड़ी संख्या में आए समाजजन

आगर जिले के सुसनेर में पहली बार आयोजित सोंधिया राजपूत समाज के युवा सम्मेलन में अलग अलग स्थानों से आए सोंधिया राजपूत समाज के लोग बस, चार पहिया वाहन और मोटर सायकल से कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम पर पार्किंग व्यवस्था आर्य वीर दल द्वारा सुव्यवस्थित की गई, साथ ही पांडाल के पास ही अलग से भोजन पांडाल भी बनाया गया। लगभग 20 हजार से अधिक समाज जन युवा सम्मेलन में शामिल हुए।जानकारी जिला मिडिया प्रभारी दारासिंह आर्य के द्वारा दी गई

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!