Advertisement

माहेश्वरी महिला समिति ने माणकरासर में भंडारा व कन्या पूजन का आयोजन किया।

माहेश्वरी महिला समिति ने माणकरासर में भंडारा व कन्या पूजन का आयोजन किया।

श्री डूंगरगढ़
रमाकांत

महिला समिति श्रीडूंगरगढ़ द्वारा गांव माणकरासर में कालीदास बाबा के मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। समिति सदस्यों ने यहां कन्या पूजन करते हुए कन्याओं को अपने हाथों से भोजन करवाया व तिलक लगाकर दक्षिणा दी। सदस्यों के आपसी सहयोग से आयोजित भंडारे में अनेक ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति अध्यक्ष ललिता सोमाणी ने बताया कि भारतीय संस्कृति में कड़ाके की सर्दी के दौरान मलमास में अन्य लोगों को भोजन करवाने व गर्म कपड़ों के दान देने का अत्यधिक महत्व माना जाता रहा है। इसी के साथ सदस्यों ने कन्या पूजन कर समाज में कन्याओं के सम्मान करने का संकल्प भी लिया। मंत्री पूनम दरख ने समिति के सामाजिक कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि समिति सदस्यों द्वारा समय समय पर अनेक सांस्कृतिक व सामाजिक आयोजन संपन्न किए जाते है। सभी महिला सदस्यों ने मंदिर प्रांगण में ही भजन कीर्तन का भी आयोजन किया। इस दौरान संरक्षिका शांति देवी लखोटिया, पूर्व अध्यक्ष भारती डागा सहित अनेक महिला सदस्य शामिल हुई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!