Advertisement

बीकानेर-राम लला के दर्शन करने के लिए अयोध्या रवाना हुआ संघ, विश्व हिंदू परिषद सही जगह जगह हुआ स्वागत

सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ से पहली बार अयोध्या के लिए संघ भगवान श्री राम के जयकारों के साथ डीजे पर राम के भजनों के साथ नाचते गाते श्रद्धालु अयोध्या के लिए पदयात्रा पर रवाना हुए है। इस संघ में फतेचंद प्रजापत, नौरंगी प्रजापत, श्यामसुंदर तिवाड़ी, प्रदीप माली, पुरखाराम चौधरी पदयात्री के रूप में शामिल हुए है। पदयात्रियों ने बताया कि अयोध्या में रामलला के दर्शन कर, वे क्षेत्र की खुशहाली की कामना प्रभु श्रीराम से करेंगे। संघ की 1000 किलोमीटर की पदयात्रा करीब 25 से 30 दिन में पूरी होने की संभावना है। आड़सर बास के राम मंदिर में रामजी के विधि विधान से पूजन के बाद संघ रवाना हुआ। मंदिर में भरत शरणजी महाराज ने पदयात्रियों को मंदिर में तिलक लगाकर,माला पहनाकर शुभकानाएं दी। मंदिर समिति के सदस्यों व अनेक श्रद्धालुओं ने यात्रियों को शुभकामनाएं दी।

विश्वहिंदू परिषद ने किया स्वागत

रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए संघ अयोध्या जाने के लिए रवाना हुआ, इस संघ में पांच पैदल यात्री लगातार पद यात्रा करके अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे और क्षेत्र की खुशहाली की कामना प्रभु श्री राम से करेंगे।इस दौरान जब संघ मुख्य मार्गो से होते हुए बाजार के मध्य विजय स्टोर के पास पहुंचा तब विश्व हिंदू परिषद ने पद यात्रियों का सम्मान पुष्पवर्षा एवम विहिप का दुपट्टा पहना कर किया, साथ ही पदयात्रियों के संग जमकर जय श्री राम के उदघोष का शंखनाद किया। इस दौरान विहिप सरंक्षक भंवरलाल दूगड़ नपा पार्षद संतोष बोहरा, प्रखंड अध्यक्ष श्याम जोशी,प्रखंड मंत्री दीपक सेठिया,उपाध्यक्ष अशोक नाई,फतेहसिंह जांगिड़ नगर मंत्री मनीष नौलखा,मुकेश प्रजापत,भीखाराम सुथार अशोक बैद एवं बाजार के अनेक मौजिज लोग व व्यापारीगण मौजूद रहे।

घुमचक्कर पर किया स्वागत

घुमचक्कर पर पार्षद रामसिंह जागीरदार, राकेश चुरा, छगन पालीवाल, श्याम सारस्वत, कैलाश प्रजापत, मुकेश प्रजापत ने पदयात्रियों का फुलमालाओं से स्वागत करते हुए यात्रा के लिए मंगलकामनांए दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!