Advertisement

बीकानेर-15 दिसंबर 2024 आज का पंचांग व राशिफल और जानें कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रिड़ी के साथ

सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त,चद्रोदय-चन्द्रास्त काल,तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल,करण,सूर्य-चंद्र के राशि,चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।

🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏
🙏जय श्री कृष्णा🙏

15 दिसंबर 2024
सम्वत :- 2081
मास :- मार्गशीर्ष
तिथि :- पूर्णिमा 02:33 पी एम
पक्ष :- शुक्ल पक्ष
नक्षत्र :- मृगशिरा नक्षत्र स्वामी मंगल
वार :- रविवार
पंचक :- नहीं
चंद्र :- वृषभ 03:05 पी एम
सूर्य :- वृश्चिक

अभिजीत मूहर्त :- 12:09 पी एम से 12:51 पी एम
राहुकाल :- 04:25 पी एम से 05:43 पी एम
दिशाशूल :- पश्चिम

आज का विशेष :– मार्गशीर्ष पूर्णिमा,धनु संक्रांति,अन्नपूर्णा जयंती,त्रिपुर भैरवी जयंती

चोघडिया, दिन

उद्वेग 07:22 – 08:40 अशुभ
चर 08:40 – 09:57 शुभ
लाभ 09:57 – 11:15 शुभ
अमृत 11:15 – 12:32 शुभ
काल 12:32 – 13:50 अशुभ
शुभ 13:50 – 15:07 शुभ
रोग 15:07 – 16:25 अशुभ
उद्वेग 16:25 – 17:42 अशुभ

चोघडिया, रात

शुभ 17:42 – 19:25 शुभ
अमृत 19:25 – 21:07 शुभ
चर 21:07 – 22:50 शुभ
रोग 22:50 – 24:32* अशुभ
काल 24:32* – 26:15* अशुभ
लाभ 26:15* – 27:58* शुभ
उद्वेग 27:58* – 29:40* अशुभ
शुभ 29:40* – 31:23* शुभ
(*) समय आधी रात के बाद, लेकिन अगले दिन के

सूर्योदय से पहले. मेष राशि :- आज मनचाहा काम मिलने से मन उत्साहित रहेगा।कार्यस्थल पर वाणी पर नियंत्रण रखें।कार्यशैली में सुधार करने की जरूरत है।व्यक्तिगत मामलों में बाहरी हस्तक्षेप से बात बिगड़ सकती है,स्वास्थ्य में सुधार होगा।

आज का राशिफल

वृषभ राशि :- आज आपकी प्रस्तावित योजना लंबित हो सकती है,कार्य न होने से हताश होंगे।दूसरों की बातों पर बहुत जल्द विश्वास कर लेते हैं।सुख-सुविधा पर खर्च होगा।बुजुर्गों की भावनाओं को समझें।

मिथुन राशि :- आज आपका जिद्दी रवैया नुकसानदायक रहेगा।कार्य में सफलता न मिलने के कारण दूसरों को दोष देने की बजाय अपनी कमियां दूर करें।प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।व्यापारिक विस्तार की योजना सफल रहेगी।

कर्क राशि :– आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।कार्यस्थल पर किया गया,परिश्रम सार्थक होगा।संतान के कृत्यों के कारण चिंतित होंगे।यात्रा,देशाटन की स्थिति सुखद और लाभप्रद होगी।प्रेम प्रसंग प्रगाढ़ होंगे।आज व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

सिंह राशि :– आपकी मेहनत और समर्पण से भाग्योदय संभव है।घरेलू विवाद सुलझ सकते हैं।आज किसी से दिल की बात कहने का अवसर मिलेगा।परिजनों से संबंध बेहतर होंगे।धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें।

कन्या राशि :- आज आपके दिन की शुरुआत व्यस्ततापूर्ण रहेगी।मन की बात कहने का अवसर मिलेगा।लंबे समय से अटके काम सहज ही पूरे होंगे।अपने गुस्से पर काबू रखें,वर्ना बात बिगड़ जाएगी।जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करेंगे।

तुला राशि :– आज आपकी बातों से करीबी नाराज हो सकते हैं।कार्यस्थल पर सहयोगी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे।झूठ बोलने से बचें,स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।बहनों से विवाद हो सकता है।

वृश्चिक राशि :- युवाओं के लिए समय उपयुक्त है।मनचाही नौकरी की तलाश रहेगी।मेहनत करने में पीछे न हटें,पदोन्नति के आसार हैं।उच्च अध्ययन के लिए शहर छोड़ना होगा।निजी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी,आय के स्रोत बढ़ेंगे।

धनु राशि :- आज लापरवाही की तो लाभदायक योजना हाथ से निकल सकती है।व्यापारिक लेन-देन में सावधानी रखें,स्थायी सम्पति के क्रय विक्रय में धन लगेगा।स्वास्थ्य का ध्यान रखे।

मकर राशि :- आज आलस्य हावी रहेगा।बुद्धिजीवियों से संपर्क बढ़ेगा।विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी।कारोबार में व्यवस्था में सुधार करें,धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि :-नौकरी में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दें पाएंगे।व्यक्तिगत संबंध मधुर होंगे।प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है।विरोधियों से विवाद की स्थिति बन सकती है।

मीन राशि :- अपनी मेहनत के बल पर काम पूरा कर लेंगे।आज का दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा।संतान की वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी।रोजगार की तलाश में यात्रा होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!