Advertisement

पशु स्वास्थ्य एवं बांझपन उपचार शिविर का किया गया आयोजन

पत्रकार-रोहिताश कुमार जाटव मालाखेड़ा 

पशु स्वास्थ्य एवं बांझपन उपचार शिविर का किया गया आयोजन

गौर तलब है कि यह शिविर मालाखेड़ा ब्लॉक के गांव चैनपुरा (कैरवाड़ा )मे इब्तिदा संस्था व एक्सिस बैंक फाउंडेशन के सहयोग से चलाये जा रहें महिला आजीविका संवर्धन कार्यक्रम के तहत पशु स्वस्थ्य एवं बाँझपन उपचार शिविर का आयोजन किया गया। मालाखेड़ा लोकेशन के आजीविका टीम कोऑर्डिनेटर अजरुद्दीन ने बताया की शिविर मे मालाखेड़ा पशु चिकित्सालय के प्रभारी सलोनी मिश्रा जी व पशुधन सहायक महेंद्र सैनी जी ने 78 बड़े पशु जैसे गाय, भैंस, एवम 145 छोटे पशुओं मे बकरी, पांडे, पाड़ियों, का उपचार किया। व
गांव के पशुपालको को उन्नत पशु प्रबंधन के साथ साथ पशुओं के खानपान, रख रखाव व मौसमी बीमारियों से बचाव के बारे मे प्रशिक्षण किया गया।
इस अवसर पर इब्तिदा संस्था से अजरुद्दीन, क्षेत्रीय समन्वयक़ सुभाष व सविता, आसामदीन जी आजीविका सखी आशा जी व ग्रामीण उपस्थित रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!