Advertisement

अर्जुन पंचारिया सिंधू बने राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, बीकानेर

जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव जिला बीकानेर

 

अर्जुन पंचारिया सिंधू बने राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, बीकानेर

बीकानेर, अर्जुन पंचारिया सिंधू को राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ के युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश रानेजा और कार्यकारी निदेशक सूरजकरण शर्मा की सहमति से की गई।

अर्जुन पंचारिया पहले संगठन के साथ बिना किसी आधिकारिक पद के स्वेच्छा से जुड़े हुए थे और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण के चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन में सक्रिय रूप से कार्यरत रहने और अपने कार्यों के प्रति समर्पण ने उन्हें यह सम्मान दिलाया।

परशुराम सेना के कार्यकारी निदेशक सूरजकरण शर्मा ने उनके काम की सराहना करते हुए कहा, “अर्जुन की मेहनत और प्रतिबद्धता ने उन्हें इस पद के योग्य बनाया है। हमें विश्वास है कि वे संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।”

इस नियुक्ति के बाद अर्जुन पंचारिया सिंधू ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह मेरे लिए गर्व की बात है। मैं संगठन के उद्देश्यों को और आगे बढ़ाने के लिए तत्पर रहूंगा।”

बीकानेर जिले में परशुराम सेना युवा मोर्चा के नए जिलाध्यक्ष बनने पर अर्जुन पंचारिया को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!