Advertisement

बीकानेर-शराब बन्दी के विरुद्ध धरना अनवरत 93वें दिन जारी,सरकार एवं प्रशासन है मूकदर्शक

सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान में शराब ठेका बन्द करने की मांग को लेकर 93वें दिन ग्रामीणों का धरना जारी है ।गाँव के युवा, बुजुर्ग एवं बच्चे लम्बे समय से शांति पूर्वक शराब बन्दी की मांग की मांग को लेकर संघर्षरत है । आज धरने पर एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य, केशराराम चोटिया, चेतनराम चोटिया, राकेश, श्यामसिंह सारण, किशन चोटिया उपस्थिति रहे। उनका कहना है कि प्रशासन और सरकार इस गंभीर मुद्दे पर अब तक मूकदर्शक बने हुए हैं, जिससे उनकी नाराजगी बढ़ती जा रही है।

प्रशासन और सरकार की उदासीनता पर सवाल

उठाते हुए धरनार्थियों ने अपील की है कि उनकी मांग को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि गाँव में शांति और सद्भाव कायम रह सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!