Advertisement

ट्रक ने दो बाइक सवारों को कुचला मौके पर ही मौत

 संवाददाता राजेश पोरवाल

रतलाम

ट्रक ने दो बाइक सवारों को कुचला मौके पर ही मौत

रतलाम सैलाना बांसवाड़ा रोड पर बरबड़ हनुमान मंदिर के पास पुलिया पर अनियंत्रित ट्रक ने दो बाइक सवारों को सामने से टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान पीछे आ रहे दो और बाइक सवार भी गिर गए। उन्हें भी चोट आई है। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसे हटाने के लिए पुलिस बल लगाना पड़ा। मौके पर सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया और औद्योगिक क्षेत्र थाना टीआई वीडी जोशी पहुंचे और ट्रक को रोड से हटाकर यातायात व्यवस्था ठीक करवाई।गत रात्रि करीब 10.30 बजे सैलाना की ओर से आ रहे ट्रक (आरजे 09 जीए 2709) ने बरबड़ हनुमान मंदिर के यहां रतलाम से मेडिकल कॉलेज की ओर जा रही दो बाइक को सामने से टक्कर मार दी। इसमें विशाल (20) पिता विजय सोनी निवासी धनजीभाई का नोहरा और विनोद राठौर (50) निवासी जवाहर नगर की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक की चपेट में आने से इसमें से एक का मांस तक बाहर निकल आया। दसरे के भी सिर और पैर में गंभीर चोट पहुंची। हादसा होते ही ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया थाना प्रभारी वीडी जोशी ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार ट्रक सैलाना की तरफ से आ रहा था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!