Advertisement

जनपद में सुरक्षा-व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति-व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल एवं अपरपुलिस अधीक्षक राजेश भारती कासगंज के द्वारा पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च।

जनपद में सुरक्षा-व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति-व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल एवं अपरपुलिस अधीक्षक राजेश भारती कासगंज के द्वारा पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च।

संवाददाता जयचन्द्र कासगंज

कासगंज जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु आज अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र के बाजारों, मुख्य चौराहों/मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों आदि पर पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आमजन को सूरक्षा का एहसास कराया गया। इस दौरान महोदय द्वारा स्थानीय लोगों से वार्ता कर बताया गया कि कासगंज पुलिस द्वारा सोशल मीडिया की सतत् निगरानी की जा रही है अतः सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भडकाऊ/गलत/अशोभनीय पोस्ट शेयर न करने, किसी भी भ्रामक पोस्ट की पुष्टि पुलिस/प्रशासन से करने, किसी भी कानून विरोधी गतिविधि का हिस्सा ना बनने तथा एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने की अपील की गई। इसके साथ ही ड्रोन कैमरों की सहायता से भी निगरानी की गयी। फ्लैग मार्च के उपरान्त पुलिसबल को ब्रीफ करते हुए सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने, भीडभाड वाले स्थान/मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार गश्त करने, असामाजिक तत्वों पर तत्काल विधिक कार्यवाही करने, संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!